सैलरी लेकर घर जा रहा था युवक, स्टेशन पर झपटमारों ने चाकू मारकर की हत्या

परिवार के अनुसार इरफान और तारीफ ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. ये लोग इलाके में ही स्मैक बेचने का काम करते हैं और पहले भी इनको धमकी दे चुके हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

दिल्ली के आजादपुर रेलवे स्टेशन पर 22 साल के युवक की झपटमारों ने चाकू घोंप कर हत्या कर दी. वहीं, एक अन्य युवक अस्प्ताल में भर्ती है, जिसकी हालत गंभीर है. घटना में मारा गया युवक नई दिल्ली से काम करके अपने घर आ रहा था. 

उक्त युवक की हत्या  सिर्फ इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने झपटमारों का विरोध किया. युवक लालबाग इलाके में आज अपने परिवार से मिलने के लिए आया हुआ था. लेकिन झपटमारों ने आजादपुर रेलवे स्टेशन पर ही उसे दबोच लिया और उसकी चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी.

मृतक दुर्गेश और उसका परिवार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. मृतक नई दिल्ली में किसी शौचालय में काम किया करता था. आज तनख्वाह लेकर अपने घर पर पहुंच ही था कि रास्ते में उसकी हत्या हो गई. 

दूसरे घायल की पहचान रौशन के रूप में हुई है, जिसका इलाज चल रहा है. परिवार के अनुसार इरफान और तारीफ ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. ये लोग इलाके में ही स्मैक बेचने का काम करते हैं और पहले भी इनको धमकी दे चुके हैं. इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है और गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें -

-- शोभायात्रा के दौरान हुए दंगों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने अर्जी दाखिल की
-- इतिहास से मुगल बाहर? CBSE और UP बोर्ड के 12वीं के पाठ्यक्रम में मुगल काल पर चली कैंची

Featured Video Of The Day
Bengal Polls 2026: 'अगर SIR से टीएमसी को फायदा हुआ?' राहुल कंवल के सवाल पर क्या बोले Nitin Nabin?
Topics mentioned in this article