शख्स ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

पेंटर का काम करने वाला गणेश पुजारी कथित तौर पर शराब पीकर घर आया और अपनी पत्नी से झगड़ा किया, बहस बढ़ गई और गुस्से में उसने कुल्हाड़ी से रेखा पर हमला कर दिया. जिससे उसकी गर्दन कट गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
युवक ने पत्नी की कर दी हत्या

एक शख्स ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. घटना गुरुवार रात ब्रह्मवर तालुक के हिलियाना गांव के होसामाथा में हुई. पीड़िता की पहचान होसामाथा निवासी रेखा (27) के रूप में हुई है. कोलाम्बे गांव निवासी उसके पति गणेश पुजारी (42) को शंकरनारायण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पेंटर का काम करने वाला गणेश पुजारी कथित तौर पर शराब पीकर घर आया और अपनी पत्नी से झगड़ा किया, बहस बढ़ गई और गुस्से में उसने कुल्हाड़ी से रेखा पर हमला कर दिया. जिससे उसकी गर्दन कट गई.

रेखा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद गणेश मौके से फरार हो गया. हालांकि, शंकरनारायण पुलिस ने तेजी से तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार करने में कामयाब रही. दंपति के दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 6 और 3 साल है.शंकरनारायण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी है. 

Featured Video Of The Day
जंग खत्म करने के लिए ईरान ने America के सामने रखीं ये शर्ते, क्या मानेंगे Trump? | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article