गुरुग्राम में पकड़ी गई 'फिल्मी' ठगों की टोली, सलमान के पिता और आदित्य पंचोली को भी नहीं छोड़ा

फिल्मी चकाचौंध, रसूखदार नाम और करोड़ों की ठगी. गुरुग्राम पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसके निशाने पर बॉलीवुड दिग्गज भी रहे हैं. सलीम खान से लेकर आदित्य पंचोली तक को चूना लगाने वाला यह गिरोह 'सस्ते सोने' के नाम पर करोड़ों डकार चुका है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सलमान के पिता और आदित्य पंचोली को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार, गुरुग्राम पुलिस ने पकड़ी 'फिल्मी' ठगों की टोली. (फाइल फोटो)
IANS

Gurugram News: साइबर सिटी की पुलिस ने सस्ते सोने के सिक्के देने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा कसा है. इस मामले में पुलिस ने बुधवार को दो और महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिनके तार गुजरात के एक फिल्म प्रोड्यूसर और गिरोह के मास्टरमाइंड सोलंकी प्रभुभाई से जुड़े हैं.

इससे पहले 15 अप्रैल को गुरुग्राम पुलिस ने इस अंतरराज्यीय ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था. पुलिस ने तब मास्टरमाइंड सोलंकी प्रभुभाई सहित 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था. उस समय इनके कब्जे से 2.30 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और करीब 678 ग्राम सोना बरामद किया गया था.

कोटा जेल में बंद थीं दोनों आरोपी

अब पकड़ी गई महिलाओं की पहचान तेजू गंगाराम राठौर (45), निवासी खंडवा (मध्य प्रदेश) और सोलंकी शांतिबेन (42), निवासी वडोदरा (गुजरात) के रूप में हुई है. ये दोनों आरोपी राजस्थान की कोटा जेल में एक पुराने मामले में बंद थीं, जिन्हें गुरुग्राम पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है. कोर्ट ने इन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है.

2.49 करोड़ नकद और 50 तोले सोना ठगा

यह गिरोह लोगों को बाजार से बहुत कम कीमत पर सोने के सिक्के दिलाने का लालच देता था. गिरोह ने इसी तरह गुरुग्राम के एक एक्सपोर्टर से 2.49 करोड़ रुपये नकद और 50 तोला सोना ठगा था. गिरोह का जाल मुंबई, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान तक फैला हुआ है.

Advertisement

ठगी के पैसों से वडोदरा में होटल खरीदा

पुलिस जांच में सामने आया है कि मास्टरमाइंड सोलंकी प्रभुभाई पिछले 25 वर्षों से ठगी की वारदातों में शामिल है. पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, करीब 15 साल पहले उसने सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान से 20 लाख रुपये और अभिनेता आदित्य पंचोली से 25 लाख रुपये की ठगी की थी. ठगी के पैसों से उसने गुजरात के वडोदरा में दिल्ली-मुंबई रोड पर 'होटल पीएम' (कर्जन-लकोदरा) खरीदा था.

इस केस में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार

पकड़ी गई महिलाओं का भी पुराना आपराधिक इतिहास है. तेजू पर गुजरात और राजस्थान में धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज हैं, जबकि शांतिबेन पर राजस्थान में मामला दर्ज है. इस केस में अब तक मास्टरमाइंड प्रभुभाई समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस फिलहाल महिला आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह के अन्य नेटवर्क का खुलासा हो सके.

Advertisement

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026 Exit Poll | बंगाल से लेकर असम तक, किसकी बन रही सरकार? |Sucherita Kukreti