Bihar News: बिहार में अपराधी लगातार कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे है. कभी मुजफ्फरपुर तो कभी पटना में इनकी गोलियों का निशाना आमजन दिनदहाड़े बन हे है. ताजा मामला राजधानी का है. जहां गोपालपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके दहला दिया. इस वारदात में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है. दोनों व्यक्तियों को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है. जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी.
जमीन देख कर रहे थे लौट, बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को लेकर जानकारी दी कि आलमगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले ओमप्रकाश यादव अपने कुछ सहयोगियों के साथ गोपालपुर इलाके में अपनी दो बीघे की जमीन देखने गए थे. जब वे जमीन का मुआयना करने के बाद घर वापस लौट रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं.
एक के पेट में एक के पैर में लगी गोली
अपराधियों की इसअंधाधुंध फायरिंग में ओम प्रकाश यादव के पैर में और जितेंद्र नामक व्यक्ति के पेट में दो गोली लगी. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को आनंद-फानन में नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) ले जाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. जितेंद्र की हालत चिंताजनक बताई जा रही है.
बदमाशों ने की 10 राउंड फायरिंग की
पुलिस के अनुसार घटना में घायल ओमप्रकाश यादव ने बताया कि वह अपनी दो बीघा जमीन को देखकर अपने लोगों के साथ वापस लौट रहे थे. हमलावर स्कॉर्पियो से आए थे और उनके पास राइफल थी, जिससे उन्होंने करीब 10 राउंड फायरिंग की. उन्होंने इस हमले के लिए उदय सिंह, उज्ज्वल सिंह ओर गौरव सिंह को जिम्मेदार ठहराया है.
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से खोखे बरामद किए. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है. स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद काफी आक्रोश है.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: बिजली गिरने से पुंछ में पावर ग्रिड स्टेशन में लगी भीषण आग, आसमान में दूर से दिखा धुएं का गुबार














