NCB ने मुंबई क्षेत्र में बड़े कोकीन सिंडिकेट का किया भंडाफोड़ , ₹1,745 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त 

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NCB के इस ऑपरेशन को लेकर सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म  X पर एक पोस्ट में भी किया है. उन्होंने NCB को इस सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी है. उन्होंने कहा कि हम नशीले पदार्थों के कार्टेल को बेरहमी से कुचलने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मुंबई पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन
NDTV
मुंबई:

नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने Operation WHITE STRIKE के तहत एक बड़े अंतरराष्ट्रीय कोकीन तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. मुंबई एवं आसपास के लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर से लगभग 349 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन जब्त की है. जब्त किए गए कोकीन की बाजार में अनुमानित कीमत ₹1,745 करोड़ रुपये है. बताया जा रहा है कि NCB ने ये ऑपरेशन करीब छह महीने की खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया है. NCB की कई टीमों ने कलंबोली-भिवंडी कॉरिडोर (नवी मुंबई – ठाणे क्षेत्र) में समन्वित छापेमारी की और गोदामों की अवसंरचना तथा छिपे हुए परिवहन तंत्र का उपयोग करने वाले एक अत्यधिक संगठित अंतरराष्ट्रीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया. 

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NCB के इस ऑपरेशन को लेकर सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म  X पर एक पोस्ट में भी किया है. उन्होंने NCB को इस सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी है. उन्होंने कहा कि हम नशीले पदार्थों के कार्टेल को बेरहमी से कुचलने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध हैं. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों के रिंग पर सख्त कार्रवाई करते हुए 349 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन जब्त की है, जिसकी कीमत ₹1,745 करोड़ है.

यह बॉटम टू टॉप अप्रोच का एक बेहतरीन उदाहरण है, जिसमें एजेंसी ने एक छोटी खेप को ट्रेस करते हुए एक विशाल नेटवर्क को पकड़ा. टीम NCB को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई.प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में यह सफल ऑपरेशन नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित करता है.

दो-चरणों के ऑपरेशन में प्रमुख जब्तियाँ

पहली छापेमारी के दौरान, NCB के अधिकारियों ने नवी मुंबई के कलंबोली स्थित KWC वेयरहाउसिंग कॉम्प्लेक्स, सेक्टर KWC के पास मारुति सुजुकी सुपर कैरी (CNG) वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर MH-03-DV-3803) को रोका. वाहन की तलाशी में 136 पैकेट कोकीन बरामद की गई, जिनमें से प्रत्येक पैकेट का वजन लगभग 1 किलोग्राम था. ये पैकेट कार्टनों में छिपाए गए थे, जिनमें कोकीन को क्रिकेट पैड्स और ग्लव्स के अंदर छुपाकर रखा गया था. एक आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.

लगातार पूछताछ और त्वरित फॉलो-अप कार्रवाई के दौरान आरोपी ने भिवंडी में छिपाई गई एक और बड़ी खेप के बारे में जानकारी दी, जो एक प्रमुख वेयरहाउसिंग हब है. NCB की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भिवंडी (जिला ठाणे) के रेहनल गाँव स्थित लक्ष्मण कंपाउंड, रेहनल बस स्टैंड के पास वाले एक गोदाम में दूसरा ऑपरेशन किया. इस छापेमारी में अतिरिक्त 213 पैकेट (प्रत्येक 1 किलोग्राम) कोकीन बरामद की गई. 

Advertisement

सफाई से छुपाने के तरीकों का खुलासा

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस प्रतिबंधित पदार्थ को भारत में आयात की गई एक मशीन की अंदरूनी cavity (खोखले हिस्से) में छिपाकर लाया गया था. प्रत्येक पैकेट को 9 परतों वाली अलग-अलग प्रकार की पॉलीथीन में पैक किया गया था, जिसमें एक परत ब्लैक ग्रीसी पदार्थ की भी थी. भिवंडी के वेयरहाउसिंग इकोसिस्टम का उपयोग दर्शाता है कि यह एक सुव्यवस्थित लॉजिस्टिक्स चेन थी, जिसमें मशीनरी के साथ कोकीन छिपाकर आयात करना, वेयरहाउस में कोकीन पैकेट्स का भंडारण और निकासी तथा नशीले पदार्थों की डाउनस्ट्रीम सप्लाई शामिल थी. 

Featured Video Of The Day
Bengal Elections Ground Report: कैमरे पर न बोलने वाले बंगाल के वोटर ने किसे जिता दिया?
Topics mentioned in this article