- पंजाब के बठिंडा के रामपुरा फूल गांव में एक ही परिवार के दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है
- पुलिस ने बच्चों की मां पर प्रेम संबंधों में बाधा बनने के आरोप में हत्या का केस दर्ज किया है
- पहले 12 वर्षीय लड़की की मौत हुई, उसके बाद 7 वर्षीय भाई की अचानक मौत ने गांव में शक को जन्म दिया
पंजाब के बठिंडा के रामपुरा फूल में 15 दिनों के भीतर एक ही परिवार के दो बच्चों बहन और भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने अब बच्चों की मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है. इस मामले में आरोप है कि प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर मां ने ही दोनों बच्चों को चूहे मारने वाली गोलियां देकर मौत के घाट उतारा.
पहले 12 वर्षीय लड़की की मौत, फिर 7 साल के भाई की
जानकारी के अनुसार, करीब 15 दिन पहले 12 वर्षीय लड़की की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी. परिवार ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था. इसके बाद शुक्रवार रात उसी लड़की के 7 वर्षीय भाई फतेहवीर की भी अचानक मौत हो गई. जब दो बच्चों की लगातार मौत हुई, तो गांव वालों ने संदेह जताना शुरू किया.
ये भी पढ़ें : इस मुस्लिम शख्स ने मंदिर बनाने के लिए हिंदू भाईयों को दे दी 80 लाख की जमीन, मोहाली में दिखा गजब भाईचारा
ग्रामीणों में शक गहराया, मां पर आरोप
दोनों बच्चों की मौत के बाद ग्रामीणों ने बच्चों की मां पर शक जाहिर किया. गांव में चर्चा फैलने लगी कि बच्चों की मौत स्वाभाविक नहीं है और इसमें कोई गड़बड़ी है.
सरपंच और ग्रामीण पहुंचे थाने, निष्पक्ष जांच की मांग
शनिवार सुबह गांव के सरपंच और कई ग्रामीण रामपुरा फूल थाने पहुंचे और पुलिस से मांग की कि दोनों बच्चों की मौत की निष्पक्ष जांच की जाए, क्योंकि पूरे गांव को इस घटना पर गंभीर संदेह है. गांव निवासी भरपूर सिंह ने बताया कि वे गांव वालों के साथ पुलिस के पास पहुंचे हैं, क्योंकि दोनों बच्चों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और मां की भूमिका पर बड़ा प्रश्नचिह्न है.
ये भी पढ़ें : दलित विरोधी कांग्रेस फिर हुई बेनकाब! प्रताप सिंह बाजवा और पार्टी नेतृत्व बिना शर्त मांगे माफी: AAP













