UP: शराब में मिलाने को पानी मांगा, मना किया तो बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी; आरोपी गिरफ्तार

Kasganj Crime News: कासगंज के याकूतगंज गांव में शुक्रवार को नामकरण समारोह के दौरान 9 साल के यशपाल उर्फ यश की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी रिश्तेदार ही निकला है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Kashganj Child Murder: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक नौ साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी. बच्चे का खून करने की वजह सिर्फ इतनी कि उसने आरोपी को शराब में मिलने के लिए पानी लाने से इनकार कर दिया. इतने में नशे में धुत आरोपी आग बबूला हो बैठा और बच्चे को गोली मार दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस ने बताया कि कासगंज जिले के याकूतगंज गांव में शुक्रवार को यशपाल उर्फ ​​यश के घर पर नामकरण समारोह आयोजित किया गया था. यश के चाचा अनुज के अनुसार, समारोह के लिए रिश्तेदार और गांव वाले इकट्ठा हुए थे. इसी दौरान यश के पिता जसवीर गोला का एक रिश्तेदार धनेश यादव शराब पी रहा था, तभी उसने बच्चे से पानी लाने के लिए कहा.

पेट में मारी थी गोली

पुलिस ने बताया कि जब लड़के ने मना कर दिया तो आरोपी अपना आपा खो बैठा और उसने लड़के के पेट में गोली मार दी. आरोपी कथित तौर पर उस समय नशे की हालत में था. इस घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई. घायल बच्चे को पहले कासगंज के ज़िला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बाद में उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई.

थाना प्रभारी (SHO) गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि पीड़ित के परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन बाद में उसे खितौली नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- VIDEO: सिद्धार्थनगर में 16 घंटे से पानी की टंकी पर फंसे थे किशोर, सेना के हेलीकॉप्टर ने किया रेस्क्यू

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Repolling in Falta seat: TMC प्रत्याशी जहांगीर खान की सीट पर फिर वोटिंग, 21 मई को होगा चुनाव
Topics mentioned in this article