मुंबई से सटे पालघर जिले में प्रेमी ने किया प्रेमिका का मर्डर, पत्नी संग मिल शव गुजरात जाकर फेंका

झगड़े से तंग आकर मनोहर ने 9 अगस्त को नयना के घर में ही बाल्टी में मुंह डुबोकर उसकी हत्या कर दी और फिर शाम को अपनी पत्नी के साथ आकर शव को एक ट्रॉली बैग में भरकर गुजरात के वापी में जाकर फेंक दिया.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
28 साल की नैना महत फिल्म इंडस्ट्री में मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थीं.

मुंबई से सटे पालघर जिले के नायगांव में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की. इसके बाद उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर शव गुजरात के वापी में ले जाकर फेंक दिया. 28 साल की मृतका नयना महत फिल्म इंडस्ट्री में मेकप आर्टिस्ट थी. जबकि आरोपी मनोहर शुक्ला कॉस्टयूम डिजाइनर है. पुलिस के मुताबिक दोनों में 5 साल से आपसी संबंध था. लेकिन मनोहर शादीशुदा था जबकि नयना उससे शादी के लिय दबाव डाल रही थी.

इसी को लेकर दोनो में झगड़ा होता था. झगड़े से तंग आकर मनोहर ने 9 अगस्त को नयना के घर में ही बाल्टी में मुंह डुबोकर उसकी हत्या कर दी और फिर शाम को अपनी पत्नी के साथ आकर शव को एक ट्रॉली बैग में भरकर गुजरात के वापी में जाकर फेंक दिया. 12 अगस्त को नयना से संपर्क करने की कोशिश में जब उसका फोन नही लगा तब उसकी बहन जया ने पुलिस के शिकायत दर्ज कराई.

टेक्निकल और फिर सीसीटीवी की जांच में दोनो ट्रॉली के साथ जाते हुए दिखे. पुलिस ने पति पत्नी दोनो को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें : चाइनीज डेलीगेशन का 'रहस्यमय बैग' से G20 समिट के दौरान होटल ताज पैलेस में मच गया था हड़कंप

Advertisement

ये भी पढ़ें : क्या है निपाह वायरस, केरल में हुई है दो लोगों की मौत, स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम रख रही नजर

Featured Video Of The Day
Paresh Rawal on Bhooth Bangla, Hera Pheri, Akshay Controversy, Dhurandhar 2 & Ramayana | Interview
Topics mentioned in this article