पुणे : एक ही सोसायटी में रह रही बचपन की दो सहेलियों ने घंटेभर के अंदर कर ली खुदकुशी, जांच के आदेश

पुलिस ने कहा कि दोनों ही मामलो में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे कि पता चल सके कि दोनों ने इस तरह का कदम क्यों उठाया.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
पुलिस ने कहा कि उनमें से एक कॉमर्स की छात्रा थी, जबकि दूसरी एनिमेशन का कोर्स कर रही थी.
पुणे:

पुणे की एक सोसायटी में 19 साल की दो युवतियों ने खुदकुशी कर ली है. पुलिस ने बुधवार को बताया कि पुणे में एक ही इमारत में रहने वाली और बचपन की दोस्त दोनों 19 वर्षीय युवतियों ने कथित तौर पर एक घंटे के भीतर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि ये घटना मंगलवार की शाम को महाराष्ट्र के हदपसर कस्बे में हुई.

पुलिस निरीक्षक अरविंद गोकुले ने पीटीआई को बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे एक महिला अपने बेडरूम में मृत पाई गई.

उन्होंने कहा, "जब शव को एम्बुलेंस में पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा था, तब उस युवती की बचपन की दोस्त ने भी शाम करीब साढ़े सात बजे चार मंजिला इमारत की छत से कूदकर जान दे दी."

पुलिस ने कहा कि उनमें से एक कॉमर्स की छात्रा थी, जबकि दूसरी एनिमेशन का कोर्स कर रही थी.

पुलिस ने कहा कि दोनों ही मामलो में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे कि पता चल सके कि दोनों ने इस तरह का कदम क्यों उठाया. पुलिस ने कहा है कि अभी तक खुदकुशी की वजहों का पता नहीं लग सका है और मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं. 

Advertisement

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: PAK में क्यों हुई बातचीत नाकाम? | Donald Trump | Iran US Ceasefire