दिल्ली के ख्याला में एक किशोर की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

दिल्ली के ख्याला इलाके में एक किशोर की कुछ लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतक की उम्र 14 साल थी. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मृतक साहिल
नई दिल्ली:

दिल्ली के ख्याला इलाके में नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में 14 साल के साहिल की कुछ लोगों ने हत्या कर दी. पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों की जांच में जुटी है. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है. पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि खुली जगह को लेकर उनके बीच लड़ाई हो गई थी. 

पुलिस ने बताया कि कल देर रात साहिल नामक एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है.  पुलिस उस इलाके के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि घटना के बारे में जानकारी मिल पाए. 

ख्याला इलाके में इस हत्या के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है. स्थानीय लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. मृतक के शव को नजदीक के अस्पताल में रखवा दिया गया है. पुलिस शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप देगी. 

पुलिस ने बताया कि सी ब्लॉक के कम्युनिटी सेंटर के करीब चाकूबाजी की घटना हुई. पुलिस को रात 8 बजकर 45 मिनट पर घटना के बारे में कॉल आई. चाकूबाजी की घटना के बाद साहिल को तुरंत पास के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. साहिल के पेट में चाकू मारा गया था. मृतक का पिता दर्जी का काम करते हैं. साहिल के दो और भाई हैं. एक भाई साहिल से बड़ा है और एक उससे छोटा है. पुलिस इस मामले में दो लोगों को पकड़ा है. दोनों ने बताया कि खाली जगह को लेकर उनके बीच लड़ाई हुई. पकड़े गए दोनों लोग स्कूल ड्रॉपआउट हैं. एक के पिता की मौत हो चुकी है और उसकी मां घरों में काम करती है. दूसरे का पिता फैक्ट्री में काम करता है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti |Bengal Election Results: Mamata Banerjee का इस्तीफा देने से इनकार, आगे क्या होगा?
Topics mentioned in this article