कर्नाटक में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, पहले 6 लोगों को मारी गोली, फिर धारदार हथियार से काटा

कर्नाटक के विजयपुरा जिले के गोविंदपुर गांव में जमीन विवाद से जुड़ी घटना में छह लोगों की हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने पहले गोली चलाई और फिर धारदार हथियार से हमला किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में एक पुराने जमीन विवाद से जुड़ा बड़ी हिंसक घटना सामने आई है, जिसमें छह लोगों की हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक यह हमला गोविंदपुर गांव में हुआ, जहां पीड़ितों को पहले गोली मारी गई और फिर धारदार हथियार से काटकर उनकी हत्या कर दी गई. यह घटना चडाचन पुलिस स्टेशन क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में हुई.

शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि यह हत्या निराले और गोलागी परिवारों के बीच चल रहे लंबे समय से जमीन विवाद से जुड़ी हो सकती है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने पहले पीड़ितों पर गोली चलाई और उसके बाद उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.

इस घटना में जिन छह लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान चंदू निराले, दुंडप्पा निराले, शिवपुत्र निराले, राहुल निराले, समर्थ निराले और शब्बीर नादाफ के रूप में हुई है. सभी मृतक गोविंदपुर गांव के रहने वाले थे. शुरुआती रिपोर्ट में गोलागी परिवार के कुछ सदस्यों के इस हमले में शामिल होने का संदेह जताया जा रहा है. हालांकि, अभी तक पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी के बारे में नहीं बताया और मामले की जांच जारी है.

Featured Video Of The Day
दोस्त का कत्ल करने वाले Muslim युवक पर आगबबूबला लोग, पुलिस फोर्स मौजूद