बिहार : कैमूर मर्डर केस का खुलासा, अवैध संबंध बना हत्या की वजह

कैमूर में पत्नी के सामने दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध पिस्टल भी बरामद कर ली है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

बिहार के कैमूर जिले में पत्नी के सामने दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस सनसनीखेज वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध को वजह बताया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल किए गए अवैध पिस्टल को भी बरामद कर लिया गया है.

एसपी ने किया मामले का खुलासा

कैमूर के एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि 15 मार्च 2026 को कुढ़नी थाना क्षेत्र के महिला गांव निवासी विष्णु कांत मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में मृतक के भाई मृत्युंजय कुमार मिश्रा ने महिला गांव निवासी अमित कुमार के खिलाफ कुढ़नी थाना में नामजद आवेदन दिया था. इसके बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी अमित कुमार दुबे को गिरफ्तार किया.

ये भी पढ़ें : कटिहार में 2 करोड़ से ज्यादा के साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़, बैंक मैनेजर समेत 6 लोग गिरफ्तार

अवैध संबंध को लेकर रची गई हत्या

पुलिस पूछताछ में आरोपी अमित कुमार दुबे ने बताया कि मृतक विष्णु कांत मिश्रा का उसकी मां के साथ अवैध संबंध था. आरोपी के अनुसार, जब उसके पिता सुबह करीब 3 बजे मंदिर पूजा के लिए चले जाते थे, तब विष्णु कांत मिश्रा उसके घर में घुसकर उसकी मां के साथ गलत काम करता था. यह सिलसिला करीब सात साल से चल रहा था और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कई बार दोनों को देखा था.

Advertisement

शिकायत के बाद भी नहीं रुका मृतक

आरोपी ने बताया कि उसके पिता ने इस संबंध में मृतक के बड़े भाई से कई बार शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसी बात से परेशान होकर उसने विष्णु कांत मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने इस्तेमाल किया गया पिस्टल गांव के ही सोतवां पुल के पास एक पेड़ के नीचे छिपा दिया था. गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अवैध देशी पिस्टल बरामद कर जब्त कर लिया है.

ये भी पढ़ें : बिहार: नई सरकार में अकेले निशांत कुमार नहीं , जेडीयू से एक और उपमुख्यमंत्री बनेगा?

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है.

Advertisement

(एनडीटीवी के लिए प्रमोद कुमार की रिपोर्ट)

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | Strait Of Hormuz | होर्मुज में कुछ बड़ा होने वाला है? किस फिराक में हैं Trump? War