हरियाणा में ACB के हत्थे चढ़े खंड कृषि अधिकारी, 10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के नूंह में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खंड कृषि अधिकारी सुनील कुमार और कृषि सुपरवाइजर को किसान से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पढ़िए ताहिर हुसैन की ये रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर
NDTV

Nuh Anti Corruption News: हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी की टीम ने खंड कृषि अधिकारी सुनील कुमार और कृषि सुपरवाइजर पंकज को एक किसान से दस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.यह घूस फसल खराबे के सर्वे की रिपोर्ट को अनुकूल बनाने के एवज में मांगी गई थी.

 फसल सर्वे के नाम पर रिश्वत की कर रहे थे मांग

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक किसान ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को शिकायत दी थी कि दोनों अधिकारी उससे फसल सर्वे के नाम पर दस हजार की मांग कर रहे हैं. शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसीबी ने तथ्यों की पुष्टि की और आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष ट्रैप बिछा.  तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी अधिकारियों ने शिकायतकर्ता से पैसे लिए, टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

भ्रष्टाचार के नेटवर्क की जांच शुरू

गिरफ्तारी के बाद इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि आरोपियों के पास से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है. उन्होंने आगे बताया किहम इस मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं. यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस विभाग में भ्रष्टाचार का कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है और क्या इसमें अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं.फिलहाल एंटी करप्शन ब्यूरो ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है. 

दोनों अधिकारियों से लंबे समय से परेशान थे किसान

स्थानीय किसानों का कहना है कि आरोपियों की इस कार्यप्रणाली से वे लंबे समय से परेशान थे. फसल सर्वे जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में रिश्वतखोरी के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था और सरकारी योजनाओं का सही लाभ नहीं मिल पा रहा था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bihar: महिला को खेत में डसा.... परिजन एशिया के सबसे जहरीले सांप को लेकर पहुंचे अस्पताल, वार्ड में मचा हड़कंप

Featured Video Of The Day
SP Leader Gargi Patel Beaten Video: यूपी में सपा नेता की पिटाई, शुरू हो गई सियासी लड़ाई! | #viral
Topics mentioned in this article