ग्रेटर नोएडा : पत्नी ने प्रेमी संग मिल गला रेत कर दी पति की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में 4 आरोपी

ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में युवक गोविंद रावल की हत्या का खुलासा हुआ. पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रीति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दादरी पुलिस ने गोविंद रावल की हत्या के मामले में उसकी पत्नी प्रीति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है
  • मृतक की पत्नी ने प्रेमी रोहित के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और गला काटकर हत्या कर दी थी
  • घटना का खुलासा CCTV फुटेज, मोबाइल फोन और सोशल मीडिया की जांच के बाद हुआ, जिससे मृतक की पहचान हुई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की दादरी पुलिस ने एक युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है. इस हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और गला काटकर हत्या कर दी.

शव की पहचान और मुकदमा दर्ज

दरअसल, 16 फरवरी को दादरी थाना क्षेत्र की शिव वाटिका के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला. सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, मोबाइल फोन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मृतक की पहचान गोविंद रावल, निवासी ग्राम घोड़ी बछेड़ा, के रूप में हुई. इसको लेकर सुबह में ही दादरी थाने पर गुमशुदगी दर्ज हुई थी. मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और चार टीमों का गठन किया. इसके बाद पुलिस ने घोड़ी निवासी रोहित रावल और दादरी निवासी नफीस को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया. नफीस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया.

ये भी पढ़ें : गुनहगारों पर कोई एक्शन नहीं, पिता भी लंदन गए... युवराज की मौत के 1 महीने में क्या-कुछ बदला?

पत्नी समेत कौन-कौन गिरफ्तार

इस घटना में शामिल दो और आरोपी धर्मेंद्र और मृतक की पत्नी प्रीति को भी गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान रोहित ने बताया कि गोविंद मेरे गांव का रहने वाला था. वह आए दिन अपनी पत्नी के साथ दारू पीकर मारपीट करता था, जिससे वह काफी परेशान थी और करीब दो वर्ष से मेरे और उसकी पत्नी के संबंध हैं. उसने मुझे रोते हुए अपने पति को रास्ते से हटाने की बात कही.

योजना और वारदात का तरीका

योजना के तहत 12 फरवरी को मैंने गोविंद को बुलाकर ले गया और अपने दोस्त धर्मेंद्र को भी साथ ले लिया. फिर दादरी से अन्य दोस्त नफीस को चाकू लेकर योजना के तहत बुला लिया. उसके बाद शराब खरीदी और एक साथ बैठकर शराब पी. कुछ देर बाद खाली पड़े प्लॉट पर बैठकर, गोविंद को ज्यादा नशे में करके एक बांके/चाकू से कई बार वार किया और हत्या करके शव को बाउंड्री के किनारे डाल दिया. फिर वहां से फरार हो गए.

आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथियार व अन्य सामान भी बरामद हुआ है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 पर दिखेंगे Prasoon Joshi, लिरिक्स लीजेंड CBFC चेयरमैन की धमाकेदार एंट्री