फर्जी IPS अधिकारी बनकर बुजुर्ग महिला से 13.5 लाख रुपये की ठगी, FD तोड़कर ट्रांसफर किए पैसे

छत्रपति संभाजीनगर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगों ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला को डराया और FD तुड़वाकर करीब 13.5 लाख रुपये ठग लिए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • छत्रपति संभाजीनगर में 73 वर्षीय महिला को साइबर ठगों ने ऑनलाइन 13.50 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया
  • ठगों ने महिला को दिल्ली बीएसएनएल अधिकारी और आईपीएस अधिकारी बनकर वीडियो कॉल के जरिए डराया
  • महिला पर मानसिक दबाव डालकर उसे फिक्स्ड डिपॉजिट तोड़ने और दो चरणों में पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

डिजिटल अरेस्ट के मामलों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है और अब छत्रपति संभाजीनगर शहर से एक और मामला सामने आया है. जवाहर कॉलोनी इलाके में रहने वाली 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला को साइबर ठगों ने अपना निशाना बनाते हुए करीब 13.50 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली. पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 8 दिसंबर 2025 को शोभा जोशी को एक अनजान व्हाट्सएप कॉल आया. कॉल करने वाली महिला ने खुद को दिल्ली के बीएसएनएल कार्यालय की अधिकारी बताते हुए दावा किया कि उनके मोबाइल नंबर के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज की गई है.

इसके कुछ ही समय बाद एक अन्य व्यक्ति ने वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया और खुद को दिल्ली का आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार गौतम बताया, उसने महिला पर मानसिक दबाव बनाते हुए कहा कि उनके आईसीआईसीआई बैंक खाते का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया गया है. ठगों ने डराने के लिए एक फर्जी पासबुक भी दिखाई, जिस पर महिला की तस्वीर थी. इसके साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई कि या तो उन्हें पूछताछ के लिए तुरंत दिल्ली आना होगा या फिर ऑनलाइन जांच में सहयोग करना होगा.

इसके बाद ठगों ने लगातार वीडियो कॉल के जरिए महिला पर दबाव बनाए रखा. केस से नाम हटाने और कानूनी कार्रवाई से बचाने के बहाने उन्हें विश्वास दिलाया गया कि जांच पूरी होने के बाद पैसे वापस कर दिए जाएंगे. डर के चलते बुजुर्ग महिला ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट तोड़ दी और दो चरणों में पहले साढ़े छह लाख रुपये और फिर सात लाख रुपये कुल 13 लाख 50 हजार रुपये ठगों द्वारा बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए. पैसे ट्रांसफर होने के बाद जब ठगों से संपर्क टूट गया, तब महिला को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ. इसके बाद उन्होंने तुरंत जवाहरनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से बैंक खातों और कॉल रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी गई है

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Lucknow Bulldozer Action: कोर्ट के बाहर गरजा Yogi का बुलडोजर Lawyer और Police में झड़प