- दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या मामले में पुलिस ने 3 अज्ञात संदिग्धों की पहचान की है
- सूत्रों के मुताबिक, एक पुरुष और एक महिला और एक ड्राइवर ओला कैब से अपार्टमेंट में दाखिल हुए थे
- दिल्ली पुलिस उस संदिग्ध कैब ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है- सूत्र
पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव के सत्यम अपार्टमेंट में एक कैब दाखिल हुई. कैब से मास्क पहने, बैग लिए दो संदिग्ध बाहर निकले और लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों से अपार्टमेंट में जाने लगे. इस बीच ड्राइवर कैब में ही इंतजार करता रहा. करीब 30 मिनट बाद दोनों संदिग्ध बाहर निकले और उसी कैब में बैठकर चले गए. उस कैब के ड्राइवर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता पॉल की हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशि कर रही है.ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है.
3 अज्ञात लोगों की हुई पहचान
दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता पॉल की हत्या मामले में पुलिस ने 3 अज्ञात लोगों की पहचान की है. सूत्रों के मुताबिक, एक पुरुष और एक महिला और एक ड्राइवर ओला कैब से अपार्टमेंट में दाखिल हुए थे. पुलिस उस कैब ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हत्या का यह मामला कोंडला निर्वाचन क्षेत्र का है. वहां से AAP विधायक ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी की कड़ी आलोचना की है. विधायक ने दावा किया कि असिस्टेंट प्रेफोसर के सिर पर चोट लगने के साथ ही उसकी कलाई भी काट दी गई थी.
DU की असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या
दिल्ली पुलिस ने बताया कि 4 जून को दोपहर करीब 2:35 बजे न्यू अशोक नगर थाने में एक पीसीआर कॉल आई. कॉल करने वाली 49 साल की देवराती पॉल ने बताया कि उनकी बहन की लाश फ्लैट के अंदर पड़ी है. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. पुलिस को शुरुआती जांच में देबोस्मिता पॉल के सिर पर चोट के निशान मिले थे. ऐसा लगा कि जैसे उनके सिर पर कोई भारी चीज मारी गई हो. पुलिस को शक है कि इस वारदात को किसी जान-पहचान के शख्स ने अंजाम दिया है.
पति से अलग दिल्ली में रहती थीं डॉ. देबोस्मिता पॉल
पुलिस के मुताबिक, डॉ. देबोस्मिता पॉल की पर्नल लाइफ में पिछले कुछ समय से तनाव चल रहा था. साल 2017 में उनकी शादी हुई थी. लेकिन पति के साथ उनकी अनबन थी. घरेलू विवाद के चलते साल 2022 में दोनों अलग हो गए. तब से डॉ. देबोस्मिता अपने पति से अलग दिल्ली में रह रही थीं, उनका पति बेंगलुरु में रहता है. पुलिस अब पारिवारिक पृष्ठभूमि के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या, कमरे में बंद मिला देवोस्मिता पॉल का शव