दूसरी महिला से शादी की, लेकिन प्रेमिका के भी साथ रहना चाहता था, मना किया तो लड़की को चाकू मारकर पी लिया तेजाब

अधिकारी के मुताबिक प्रेमिका पूरी तरह संबंध खत्म कर लेना चाहती थी. इसलिए उसने उसकी अनदेखी शुरू कर दी , उसने उसका फोन उठाना बंद कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
पुलिस के अनुसार आरोपी का दीनदयाल अस्पताल में इलाज चल रहा है.
नई दिल्ली:

पश्चिम दिल्ली के रन्होला इलाके में अपनी महिला मित्र पर चाकू से कथित रूप से हमला करने के बाद 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने तेजाब पी लिया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार इस व्यक्ति की हाल में एक अन्य महिला से शादी हुई थी. जिसके बाद उसकी प्रेमिका उसकी अनदेखी करने लगी थी और इसी बात से वह नाराज हो गया. पुलिस ने बताया कि घायल महिला को एक नर्सिंग होम में ले जाया गया और उसी दिन उसे छुट्टी दे दी गयी. पुलिस के अनुसार इस व्यक्ति का दीनदयाल अस्पताल में इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें- PUBG खेलने से रोकने पर नाबालिग लड़के ने गोली मारकर की मां की हत्या, पुलिस को सुनाई कत्ल की फर्जी कहानी

एक अधिकारी के अनुसार पुलिस को दिये बयान में घायल महिला ने बताया कि वह नवीन कुमार नामक इस व्यक्ति के साथ तीन सालों से प्रेम संबंध में थी और जब कुमार की शादी हो गयी तब उस महिला ने उसके साथ रिश्ता खत्म कर लेने को कहा. लेकिन कुमार इस रिश्ते को बनाये रखने की जिद की.

अधिकारी के मुताबिक प्रेमिका पूरी तरह संबंध खत्म कर लेना चाहती थी. इसलिए उसने उसकी अनदेखी शुरू कर दी , उसने उसका फोन उठाना बंद कर दिया. पुलिस के अनुसार कुमार उसकी अनदेखी करने को लेकर प्रेमिका पर हमला करने की फिराक में लग गया और जब वह शुक्रवार को जब कंप्यूटर क्लास करने जा रही थी तब कुमार ने उसका पीछा कर पहले बहस की और फिर चाकू घोंप दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है.

Advertisement

VIDEO: सिटी सेंटर : सत्येंद्र जैन के सहयोगियों के ठिकानों पर ED की छापेमारी, AAP ने उठाए सवाल

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
होर्मुज में कुछ बड़ा होने वाला है? 3 हजार स्पेशल कमांडो क्यों भेज रहे ट्रंप, क्या है प्लानिंग
Topics mentioned in this article