एक महीने में 61 लाख कॉल और 6175 सिम कार्ड का इस्तेमाल... डिजिटल अरेस्ट से लूटने वाले गैंग का भंडाफोड़

रायगढ़ जिले में मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में एक बुजुर्ग व्यक्ति को धमकाकर 66 लाख रुपये की फिरौती वसूलने का मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह का भंडाफोड़ किया. आरोपियों ने एक महीने में 61 लाख लोगों को कॉल किया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35 मोबाइल हैंडसेट और 6,175 सिम कार्ड सहित अन्‍य सामान जब्‍त किया है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • रायगढ़ पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के डर दिखाकर लोगों को लूटने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है.
  • पुलिस ने नेपाल के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
  • आरोपियों के पास से 35 मोबाइल, 6,175 सिम, तीन लैपटॉप, एक वीपीएन स्विचपोर्ट सहित अन्‍य सामान बरामद हुआ.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई :

देश में डिजिटल अरेस्‍ट का डर दिखाकर लोगों को लूटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. महाराष्‍ट्र की रायगढ़ पुलिस ने ऐसे ही एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है. इस मामले के तार देश के बाहर भी जुड़े हुए थे. पुलिस ने इस मामले में नेपाल के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें मोबाइल सेवाएं प्रदान करने वाली एक कंपनी के दो अधिकारी भी शामिल हैं. खास बात ये है कि गिरोह में शामिल आरोपियों ने महज एक महीने में 61 लाख लोगों को कॉल किया था.

रायगढ़ जिले में मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में एक बुजुर्ग व्यक्ति को धमकाकर 66 लाख रुपये की फिरौती वसूलने का मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह का भंडाफोड़ किया.

35 मोबाइल हैंडसेट, 6,175 सिम कार्ड बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35 मोबाइल हैंडसेट, 6,175 सिम कार्ड, 3 लैपटॉप, एक वीपीएन स्विचपोर्ट, 1 आईपैड और 5 रबर स्टैम्प जब्त किए हैं.

साथ ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके 112 बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं. आरोपी न केवल भारत में, बल्कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, कनाडा, नेपाल और चीन के नागरिकों के भी संपर्क में थे.

Advertisement

अकेले महाराष्‍ट्र में लोगों को मिले 90 हजार कॉल

पुलिस जांच के बाद बताया जा रहा है कि इस गिरोह ने एक महीने में 61 लाख कॉल किए थे और जिनमें से करीब 30 फीसदी कॉल लोगों को प्राप्‍त हुए थे. इनमें से अकेले 90 हजार लोग महाराष्‍ट्र के थे, जिन्‍हें यह कॉल आए थे.

पुलिस ने बताया कि इनमें से हजारों कॉल्स डिजिटल अरेस्ट के लिए किए गए. हालांकि इस बात का आंकड़ा सामने नहीं आया है कि आरोपी उनमें से कितने डिजिटल अरेस्ट अपराध करने में कामयाब हुए.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Tamil Nadu में बड़ा उलटफेर! Vijay की TVK 100+ पर आगे, DMK तीसरे नंबर पर? | Assembly Election Results
Topics mentioned in this article