ZIM vs SA LIVE Score: दक्षिण अफ्रीका कर रही जिम्बाब्वे से मिले 154 के लक्ष्य का पीछा, जानें पल-पल का अपडेट

Zimbabwe vs South Africa LIVE Score: दक्षिण अफ्रीका दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में जिम्बाब्वे से मिले 154 के लक्ष्य का पीछा कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Zimbabwe vs South Africa LIVE Cricket Scorecard Updates, T20 World Cup 2026 Super 8:

Zimbabwe vs South Africa LIVE Score: दक्षिण अफ्रीका दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में जिम्बाब्वे से मिले 154 के लक्ष्य का पीछा कर रही है. इससे पहले,  टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 153 रन बनाए. इस टीम की शुरुआत खराब रही. जिम्बाब्वे ने 1.2 ओवर में महज 14 के स्कोर पर तदिवानाशे मारुमानी (7) का विकेट खो दिया. इसके बाद ब्रायन बेनेट ने डियोन मायर्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 14 रन जुटाए. ब्रायन टीम के खाते में 15 रन का योगदान ही दे सके. उनकी इस पारी में 1 छक्का और 1 चौका शामिल रहा. इस टीम ने 28 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे. यहां से मायर्स ने कप्तान सिकंदर रजा के साथ तीसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 38 रन की साझेदारी करते हुए जिम्बाब्वे को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे. (SCORECARD)

कप्तान सिकंदर ने क्लाइव मडांडे के साथ छठे विकेट के लिए 29 गेंदों में 39 रन जुटाते हुए टीम को शतक के पार पहुंचा दिया. सिकंदर ने 43 गेंदों में 4 छक्कों और 8 चौकों के साथ 73 रन बनाए. उनके अलावा, क्लाइव मडांडे ने 20 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए. मडांडे की इस पारी में 3 चौके शामिल रहे. क्वेना मफाका और कॉर्बिन बॉश ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी और एनरिक नॉर्त्जे ने 1-1 विकेट निकाला.

T20 World Cup 2026 Super 8 LIVE Updates: Zimbabwe vs South Africa LIVE Score Straight from Arun Jaitley Stadium, Delhi

दोनों टीम की प्लेइंग 11

जिम्बाब्वे (प्लेइंग XI): तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मडांडे, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजराबानी

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्टजे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी

Advertisement


Featured Video Of The Day
Syed Suhail |Iran Israel War: ईरान ने F-15 E मार गिराया?Bharat Ki Baat Batata Hoon|Iran Attack On US
Topics mentioned in this article