22 days ago

Zimbabwe vs West Indies: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदते हुए जीत के साथ सुपर-8 का आगाज किया है. वेस्टइंडीज इस जीत के साथ ही प्वॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंच गई है. उसकी जीत का सीधा नुकसान भारत को हुआ है. हेटमायर के तूफानी अर्द्धशतक के बाद गुडाकेश मोती के 4 विकटों के दम पर वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वेको आसानी से रौंद दिया. 255 लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे 147 पर ऑल-आउट हो गई. (Scorecard)

255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही. ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने वाले ब्रायन बेनेट इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए. विकेटकीपर- बल्लेबाज तदिवानाशे मारुमानी भी सिर्फ 14 रन ही बना सके. रयान बर्ल को अकील हुसैन ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा. डायोन मायर्स ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह 15 गेंदों में 28 रन बनाने के बाद गुडाकेश मोती की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए.

कप्तान सिकंदर रजा ने 20 गेंदों का सामना करते हुए 27 रन बनाए, जबकि टोनी मुनयोंगा ने 14 रनों का योगदान दिया. ब्रेड इवांस ने जिम्बाब्वे की तरफ से सर्वाधिक 21 गेंदों में 43 रन बनाए. गेंदबाजी में वेस्टइंडीज की ओर से गुडाकेश मोती ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर चार विकेट निकाले. वहीं, अकील हुसैन ने 4 ओवर में 28 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए.

इससे पहले, वेस्टइंडीज ने शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल की दमदार पारियों के बूते 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 254 रन लगाए. हेटमायर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 85 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस इनिंग में हेटमायर ने 7 चौके और सात छक्के लगाए. 

पॉवेल ने 35 गेंदों में 59 रन बनाए. रदरफोर्ड ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया और वह 3 चौके और 2 सिक्स की मदद से 13 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद रहे. जिम्बाब्वे की तरफ से गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा ने दो-दो विकेट चटकाए.

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें 

जिम्बाब्वे प्लेइंग इलेवन: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), ताशिंगा मुसेकिवा, टोनी मुनयोंगा, डायोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी

वेस्टइंडीज प्लेइंग इलेवन: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर

Zimbabwe vs West Indies Highlights, T20 World Cup 2026 Super 8, striaght from Wankhede Stadium, Mumbai:

Feb 23, 2026 22:48 (IST)

ZIM vs WI LIVE Score: वेस्टइंडीज 107 रनों से जीता

चलिए औपचारिकता पूरी हुई. ब्रैड इवांस आउट हुए. अकील हुसैन ने कैच पकड़ा. वेस्ट इंडीज ने 107 रनों से जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज का रन रेट काफी बढ़ जाएगा और यह भारत के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है. हेटमायर के अर्द्धशतक के बाद  गुडाकेश मोती ने किए 4 शिकार किए. 255 का लक्ष्य आसान नहीं था और जिम्बाब्वे लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत में ही लड़खड़ा गई. शुरुआती ओवरों में 3 विकेट गंवाने के बाद जिम्बाब्वे कभी वापसी नहीं कर पाई, आखिरी ओवर की साझेदारी ना होती तो जिम्बाब्वे 100 का स्कोर पार भी नहीं कर पाती. 
17.4 ओवर: जिम्बाब्वे 147

Feb 23, 2026 22:44 (IST)

ZIM vs WI LIVE Score: रिचर्ड नगारवा- ब्रैड इवांस ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

रिचर्ड नगारवा- ब्रैड इवांस के बीच साझेदारी 42 रनों की हो चुकी है. यह टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. जिम्बाब्वे की कोशिश आखिरी तक खेलने की है.

Feb 23, 2026 22:42 (IST)

ZIM vs WI LIVE Score: जिम्बाब्वे का संघर्ष जारी

जिम्बाब्वे का संघर्ष जारी है. रिचर्ड नगारवा और  ब्रैड इवांस स्कोरबोर्ड चलाए हुए हैं. उनकी कोशिश आखिरी तक खेलने की लग रही है. जिम्बाब्वे जितने अधिक रन बनाएगी, उतना अधिक फायदा भारत को हो सकता है. जिम्बाब्वे की कोशिश रन रेट को काबू में रखने की होगी. आखिरी विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी हो चुकी है. जीत तो नहीं सकती जिम्बाब्वे लेकिन वेस्टइंडीज को परेशान जरूर कर रही है. जिम्बाब्वे को 18 गेंद में जीत के लिए 110 रन चाहिए. यह असंभव ही है. आखिरी ओवर से 18 रन आए हैं. ब्रैड इवांस ने ओवर में तीन छक्के जड़े. 

17.0 ओवर: जिम्बाब्वे 145/9

Feb 23, 2026 22:39 (IST)

ZIM vs WI LIVE Score: जिम्बाब्वे को नौंवा झटका

अकियल होसेन ने ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर शानदार कैच लिया. शमर जोसेफ ने कैच पकड़ा. जिम्बाब्वे का एक और विकेट गिर गया. अब वेस्टइंडीज बड़ी जीत से सिर्फ एक विकेट दूर है. ब्लेसिंग मुजरबानी ने बड़ा शॉर्ट खेलना चाहा. शमर जोसेफ डीप से दौड़े, गेंद पर नजर रखी और रिवर्स कप कैच सफलतापूर्वक पूरा किया. अब सिर्फ एक विकेट बाकी है.
14.3 ओवर: जिम्बाब्वे  103/9

Advertisement
Feb 23, 2026 22:38 (IST)

ZIM vs WI LIVE Score: जिम्बाब्वे को आठवां झटका

जिम्बाब्वे को आठवां झटका लगता हुआ. जेसन होल्डर ने ग्रीम क्रेमर को कैच एंड बोल्ड किया. बिल्कुल आसान था यह विकेट. मिडिल और लेग स्टंप के आसपास शॉर्ट लेंथ की गेंद. ग्रीम क्रेमर ने इसे लाइन के पार मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद मिस-किट होकर गेंदबाज के पास वापस चली गई. 
13.3 ओवर: जिम्बाब्वे  102/8

Feb 23, 2026 22:34 (IST)

ZIM vs WI LIVE Score: जिम्बाब्वे को सातवां झटका

गुडाकेश मोती को दिन का चौथा विकेट मिला. टोनी मुनयोंगा कैच आउट. शमर जोसेफ ने कैच लिया. आज रात गुडाकेश का शानदार प्रदर्शन. मिडिल और लेग स्टंप के आसपास गेंद. टोनी मुनयोंगा ने स्लॉगस्वीप शॉट खेलने की कोशिश की, जोरदार प्रहार किया, लेकिन डीप मिड-विकेट पर खड़े शमर ने बेहतरीन कैच लपक लिया. गेंद तेजी से जा रही थी, लेकिन फील्डर ने उसे लपक लिया. 

12.2 ओवर: जिम्बाब्वे  101/7

Advertisement
Feb 23, 2026 22:32 (IST)

ZIM vs WI LIVE Score: जिम्बाब्वे को छठा झटका

जिम्बाब्वे को छठा झटका लगा है. ताशिंगा मुसेकिवा को जाना होगा. मुसेकिवा गोल्डन डक हुए. गुडाकेश हैट्रिक पर. ऑफ स्टंप से टर्न हुई गेंद. ताशिंगा मुसेकिवा डिफेंड करने गए थे. लेकिन तेज टर्न से चूक गए. गुडाकेश मोती जोश में हैं - अब उनके तीन विकेट हो गए हैं.  ताशिंगा मुसेकिवा, जिन्होंने दो कैच छोड़े - जिनमें हेटमायर का कैच भी शामिल था, गोल्डन डक पर आउट हो गए
10.4 ओवर: जिम्बाब्वे 94/6

Feb 23, 2026 22:30 (IST)

ZIM vs WI LIVE Score: जिम्बाब्वे को पांचवां झटका

जिम्बाब्वे को पांचवां झटका लगा है. गुडाकेश ने अब सिकंदर रजा को बोल्ड किया. सिकंदर रजा चकमा खा गए.  गुडाकेश मोती ने ऑफ स्टंप के आसपास पिच की हुई गेंद फेंकी, जो ग्रिप करते हुए घूमी और सिकंदर रजा के डिफेंस को भेदते हुए निकल गई. सिकंदर रजा ने बल्ले का बंद मुंह कर इसे खेलने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं बना पाए और उनके स्टंप्स उखड़ गए. कप्तान के आउट होने के साथ ही जिम्बाब्वे की आधी टीम बिखर गई है. 
10.3 ओवर: जिम्बाब्वे 94-5

Feb 23, 2026 22:28 (IST)

ZIM vs WI LIVE Score: आखिरी ओवर से आए 12 रन

जिम्बाब्वे का संघर्ष जारी है. आखिरी ओवर से उसने 12 रन बटोरे हैं. देखना मजेदार होगा कि यह संघर्ष कब तक जारी रहता है. इस जीत से वेस्टइंडीज का रन रेट काफी बढ़ने वाला है. 
10.0 ओवर: जिम्बाब्वे 87/4

Feb 23, 2026 21:59 (IST)

ZIM vs WI LIVE Score: आखिरी ओवर से आए 10 रन

आखिरी ओवर से 10 रन आए हैं. जिम्बाब्वे संघर्ष कर रही है. उसे 66 गेंद में जीत के लिए 180 रन बनाने हैं. जरूरी रन रेट 16.36 का है. जबकि मौजूदा रन रेट 8.29 का. बीते 5 ओवर में 51 रन आए हैं. जिम्बाब्वे  की जीत की संभावना 1 प्रतिशत है. कोई चमत्कार की जिम्बाब्वे  को जीत दिला सकता है. 
9.0 ओवर: जिम्बाब्वे 75/4

Advertisement
Feb 23, 2026 21:57 (IST)

ZIM vs WI LIVE Score: जिम्बाब्वे को चौथा झटका

जिम्बाब्वे को यहां चौथा झटका लगता हुआ. डियोन मायर्स को जाना होगा. बोल्ड हुए वह. गुडाकेश ने अपनी पहली ही ओवर में विकेट लिया.  गेंद में ग्रिप आई और डियोन मायर्स डिफेंस में डटकर खड़े हो गए. गेंद मिडिल स्टंप और लेग स्टंप पर लगी और डियोन मायर्स की छोटी पारी समाप्त हो गई. पावरप्ले के ठीक बाद एक विकेट गिरने से जिम्बाब्वे और भी मुश्किल में फंस गया. 
6.4 ओवर: जिम्बाब्वे 52/4

Feb 23, 2026 21:55 (IST)

ZIM vs WI LIVE Score: पहला पावरप्ले पूरा

पहला पावरप्ले पूरा हुआ. जिम्बाब्वे ने इस दौरान 3 विकेट गंवा दिए हैं और 47 रम बन लिए हैं. पावरप्ले के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि यह मैच वेस्टइंडीज जीत चुकी है. नतीजा यह बताएगा कि यह जीत कितनी बड़ी है. 
6.0 ओवर: जिम्बाब्वे 47/3

Advertisement
Feb 23, 2026 21:33 (IST)

ZIM vs WI LIVE Score: जिम्बाब्वे को तीसरा झटका

अकील होसेन को ओवर की दूसरी सफलता. शिमरोन हेटमायर ने कैच लपका. तीन विकेट गिरे गए हैं सिर्फ 5 गेंद के अंदर. लेंथ बॉल, बर्ल ने मिडविकेट के ऊपर से शॉट लगाने के लिए अपना पिछला पैर मोड़ा. गेंद के नीचे ठीक से नहीं पहुंच पाए. डीप स्क्वायर लेग से दाईं ओर बढ़ते हुए हेटमायर ने दूसरा कैच लपक लिया. रयान बर्ल खाता भी नहीं खोल पाए.
2.4 ओवर: जिम्बाब्वे 20/3

Feb 23, 2026 21:31 (IST)

ZIM vs WI LIVE Score: जिम्बाब्वे को दूसरा झटका

ब्रायन बेनेट आउट. ये क्या हो रहा है. जिम्बाब्वे के हर गिरते विकेट के साथ भारतीय फैंस की धड़कने भी बढ़ रही हैं. अकेल की बेहतरीन गेंद. गेंद लेग स्टंप के पास पिच हुई और बल्ले के बाहरी किनारे से होते हुए ऑफ स्टंप के ऊपरी हिस्से पर जा लगी. अकेल की शानदार गेंद और बेनेट इस टूर्नामेंट में पहली बार आउट हुए. ब्रायन बेनेट 5 रन बनाकर आउट हुए.
2.1ओवर: जिम्बाब्वे 20/2

Feb 23, 2026 21:29 (IST)

ZIM vs WI LIVE Score: जिम्बाब्वे को पहला झटका

चलिए जिम्बाब्वे को पहला झटका लग गया. जब लग रहा था कि दूसरा ओवर भी अच्छा जा रहा है. जिम्बाब्वे ने विकेट गंवा दिया. तादिवानाशे मारुमानी को जाना होगा. शिमरोन हेटमायर ने कैच लपका.  मैथ्यू फोर्ड ने अपने पहले ओवर में ही विकेट लिया. 128.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई लेंथ बॉल, जो थोड़ी स्विंग हुई, मारुमानी क्रीज पर टिके रहे और उसे लाइन के पार मारने की कोशिश की. बल्ले का किनारा लगा और गेंद डीप बैकवर्ड पॉइंट के दाईं ओर चली गई.  मारुमानी 8 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए. 
2.0 ओवर: जिम्बाब्वे  20/1

Feb 23, 2026 21:12 (IST)

ZIM vs WI LIVE Score: जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी शुरू

जिम्बाब्वे  ने 255 के लक्ष्य का पीछा करना  शुरू कर दिया है. ब्रायन बेनेट और तादिवानाशे मारुमानी की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. अकील होसेन गेंदबाजी की शुरुआत करने आएंगे.

Feb 23, 2026 21:02 (IST)

Zimbabwe Vs West Indies LIVE Score: जिम्बाब्वे को 255 का लक्ष्य

वेस्टइंडीज ने जारी टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा और टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है. हेटमायर के तूफान में आज एक से एक रिकॉर्ड उड़ गए हैं. वेस्टइंडीज ने आखिरी ओवर में 18 रन बटोरे हैं अब जिम्बाब्वे को जीत के लिए 255 रन चाहिए. यह आसान नहीं होने वाला है. वेस्टइंडीज की शुरुआत ही खराब हुई थी. लेकिन हेटमायर तूफान बनकर आए और उन्होंने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जबरदस्त धुनाई की है. लग रहा है कि मैच का फैसला पहली ही पारी में हो गया है. जिम्बाब्वे हालांकि हार नहीं मानना चाहेगी.
20.0 ओवर: वेस्टइंडीज 254/6

Feb 23, 2026 20:57 (IST)

Zimbabwe Vs West Indies LIVE Score: वेस्टइंडीज को छठा झटका

ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर जेसन होल्डर आउट. 108.9 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आ रही गेंद धीमी. होल्डर इसे देख नहीं पाए और बल्ला घुमाने में जल्दी कर बैठे. गेंद लॉन्ग-ऑफ की तरफ गई और मुनयोंगा ने आगे की ओर डाइव लगाकर कैच लपक लिया. जेसन होल्डर को जाना होगा. 4 गेंद में उन्होंने 13 रन बनाए.
 19.3 ओवर: वेस्टइंडीज  248/6

Feb 23, 2026 20:56 (IST)

Zimbabwe Vs West Indies LIVE Score: रोमारियो शेफर्ड आउट

रोमारियो शेफर्ड आउट हुए. रिचर्ड नगारवा ने शिकार बनाया. रयान बर्ल ने कैच पकड़ा. पिछली गेंद पर खेले गए शॉट को दोहराना चाहते थे. गेंद वैसी ही थी और शेफर्ड ने आत्मविश्वास के साथ उसे मैदान के बीचोंबीच हवा में उछालने की कोशिश की. लेकिन इस बार उनकी टाइमिंग सही नहीं थी और बल्ले ने गेंद को जोर से घुमा दिया. गेंद काफी ऊंची थी और बर्ल ने लॉन्ग-ऑफ पर खड़े होकर सुरक्षित कैच लपक लिया. रोमारियो शेफर्ड को जाना होगा. 
18.4 ओवर: वेस्टइंडीज  229/5

Feb 23, 2026 20:46 (IST)

Zimbabwe Vs West Indies LIVE Score: 12 गेंद बाकी

अब 12 गेंद बाकी है. देखना होगा कि वेस्टइंडीज कितने के टोटल तक पहुंच पाती है. आखिरी ओवर से 8 रन आए हैं. वेस्टइंडीज ने 200 का स्कोर पार कर लिया है. जिम्बाब्वे के लिए यह आसान नहीं होने जा रहा है. वेस्टइंडीज ने बैटिंग में ही मैच का परिणाम तय कर दिया है, ऐसा लग रहा. वेस्टइंडीज का रन रेट 12 से अधिक का है. 
18.0 ओवर: वेस्टइंडीज  216/4

Feb 23, 2026 20:44 (IST)

Zimbabwe Vs West Indies LIVE Score: रोवमैन पॉवेल आउट

ब्लेसिंग मुज़ाराबानी ने रोवमैन पॉवेल को अपने जाल में फंसाया. ताशिंगा मुसेकिवा ने कैच लपका. 136 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आती छोटी गेंद, पॉवेल ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद सीधे डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर खड़े मुसेकिवा के हाथों में चली गई. रोवमैन पॉवेल 35 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के लगाकर 59 रन बनाकर आउट हुए.
16.1 ओवर: वेस्टइंडीज 194/3

Feb 23, 2026 20:38 (IST)

ZIM vs WI Live Score: सिकंदर रजा का महंगा ओवर

ZIM vs WI Live Score:  सिकंदर रजा का महंगा ओवर रहा यह. इस ओवर से 15 रन आए हैं. अब आखिरी के 4 ओवर बचे हैं. देखना होगा कि वेस्टइंडीज कितने रन बटोरती है. वेस्टइंडीज की कोशिश यहां से कम से कम 250 का स्कोर करने की होगी. वेस्टइंडीज का रन रेट 12 के करीब बना हुआ है. रोवमैन पॉवेल अभी भी क्रीज पर हैं. 
16.0 ओवर: वेस्टइंडीज 194/3

Feb 23, 2026 20:36 (IST)

ZIM vs WI Live Score: हेटमायर आउट

वेस्टइंडीज को तीसरा झटका लगता हुआ. हेटमायर को जाना होगा. ब्रायन बेनेट ने शानदार कैच लिया. जिम्बाब्वे ने थोड़ी राहत की सांस जरूर ली होगी. कदमों का इस्तेमाल करके फुल लेंथ गेंद को छक्का मारने का प्रयास किया. गेंद स्पिन नहीं हुई और बल्ले के निचले हिस्से पर लगी. बेनेट दौड़कर आए और डीप मिडविकेट पर बाईं ओर स्लाइड करते हुए शानदार कैच पकड़ा. हेटमायर की शानदार पारी का अंत हुआ और पॉवेल ने उन्हें गले लगाया. शिमरोन हेटमायर ने 34 गेंदों में 7 चौकों और 7 छक्कों के दम पर 85 रनों की पारी खेली.
14.1 ओवर: वेस्टइंडीज 176/3

Feb 23, 2026 20:34 (IST)

ZIM vs WI Live Score: रोवमैन पॉवेल का अर्द्धशतक

ZIM vs WI Live Score:रोवमैन पॉवेल ने भी अर्द्धशतक जड़ा. वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं. रोवमैन पॉवेल ने 29 गेंदों में पचासा पूरा किया. वेस्टइंडीज का रन रेट 12 से अधिक का है. रोवमैन पॉवेल का स्ट्राइक रेट 10वें ओवर तक 100 का था. लेकिन अब यह 175 का है. क्या जिम्बाब्वे यहां पर ब्रेक लगा पाएगा?

14.1 ओवर: वेस्टइंडीज 170/2

Feb 23, 2026 20:12 (IST)

Zimbabwe Vs West Indies LIVE Updates: 13 ओवर में कूटे 150

एक छोर से हेटमायर हैं और दूसरे छोर से रोवमैन पॉवेल. दोनों ही छक्कों की बरसात कर रहे हैं. वेस्टइंडीज ने 13 ओवर में 150 रन कूट दिए हैं. क्या वेस्टइंडीज आज इतिहास रचेगी? क्या वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर अपने नाम करेगी? क्या वेस्टइंडीज 300 के करीब पहुंच पाएगी. जिम्बाब्वे के गेंदबाद बेबस नजर आ रहे हैं. 
13.0 ओवर: वेस्टइंडीज 150/2

Feb 23, 2026 20:08 (IST)

Zimbabwe Vs West Indies LIVE Updates: 10 ओवर में कूटे 115

हेटमायर ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को कूटना जारी रखा है. आखिरी ओवर से 17 रन आए हैं. हेटमायर तेजी से रन बटोर रहे हैं. इस ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का आया था. जबकि ओवर की दूसरी और छठी गेंद पर चौका आया. वेस्टइंडीज का स्कोर 100 पार है और अभी 10 ओवर बाकी है. 
10.0 ओवर: वेस्टइंडीज 115/2

Feb 23, 2026 20:06 (IST)

Zimbabwe Vs West Indies LIVE Updates: हेटमायर ने ठोकी फिफ्टी

हेटमयार ने 19 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी है. इस ओवर से 20 रन आए हैं. हेटमायर ने आते ही प्रहार शुरू किया और वो अकेले ही वेस्टइंडीज को आगे लेकर जा रहे हैं. यह वेस्टइंडीज के किसी भी खिलाड़ी की टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टी है. उन्होंने छक्कों की बरसात कर दी है. वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पास है.
8.0 ओवर: वेस्टइंडीज 92/2

Feb 23, 2026 20:03 (IST)

Zimbabwe Vs West Indies LIVE Updates: वेस्टइंडीज को दूसरा झटका

ब्रैड इवांस की गेंद पर शाई होप आउट हुए. ब्रायन बेनेट ने कैच पकड़ा. इवांस की तेज गेंद, धीमी लेंथ की गेंद, और होप गेंद को जज करने में चूक गए. गेंद डीप मिडविकेट के बाहर चली गई, जहां बेनेट ने बेहतरीन बचाव किया. शाई होप को जाना होगा.
5.5 ओवर: वेस्टइंडीज 54/2

Feb 23, 2026 19:56 (IST)

Zimbabwe Vs West Indies LIVE Updates: हेटमायर की तूफानी शुरुआत

हेटमायर ने आते ही तहलका मचा दिया है. इस ओवर से 17 रन आए हैं. हेटमायर ने सिर्फ 9 गेंद खेली हैं और 19 रन बटोर लिए हैं. जिम्बाब्वे ने शुरुआती ओवर अच्छे फेंके थे, लेकिन फिर वेस्टइंडीज की अच्छी वापसी.
5.0 ओवर: वेस्टइंडीज 46/1

Feb 23, 2026 19:17 (IST)

Zimbabwe Vs West Indies LIVE Score: वेस्टइंडीज को लगा पहला झटका

रिचर्ड नगारवा ने जिम्बाब्वे को पहली सफलता दिलाई. ब्रैंडन किंग को जाल में फंसाया. शुरुआती दो गेंद, खराब थी और उन पर बाउंड्री खाई. लेकिन इस बार स्लो डिलवरी से चकमा दिया. शरीर पर शॉर्ट और लेंड डिलवरी, जिसे पुल किया लेकिन सीधे फील्डर के हाथों में खेल गए. शॉर्ट की टाइमिंग अच्छी थी लेकिन गेंद फ्लैट होकर डीप बैकवर्ड स्क्वायर की तरफ सीधी चली गई. ताशिंगा मुसेकिवा ने वहां पर कोई गलती नहीं की. वेस्टइंडीज को पहला झटका लगता हुआ. 
2.4 ओवर: वेस्टइंडीज 17/1 

Feb 23, 2026 19:12 (IST)

Zimbabwe Vs West Indies LIVE Score: होप- ब्रैंडन किंग से पूछे जा रहे कठिन सवाल

रिचर्ड नगारवा के बाद ब्लेसिंग मुजरबानी ने वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज- शाई होप और ब्रैंडन किंग से कुछ कठिन सवाल पूछे हैं. दूसरे ओवर से सिर्फ 3 रन आए हैं. बेहतरीन लेंथ पर गेंदबाजी हो रही है. जिम्बाब्वे की कोशिश पावरप्ले नें विकेट चटकाने पर है. 
2.0 ओवर: वेस्टइंडीज 7/0

Feb 23, 2026 19:09 (IST)

Zimbabwe Vs West Indies LIVE Score: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की शुरुआत हो चुकी है. शाई होप और ब्रेंडन किंग की सलामी जोड़ी क्रीज पर है और उनकी नजरें वेस्टइंडीज को अच्छी शुरुआत दिलाने पर है. दूसरी तरफ जिम्बाब्वे है, जिसकी कोशिश पावरप्ले में शुरुआती विकेट लेने पर है. 
1.0 ओवर: वेस्टइंडीज 4/0

Feb 23, 2026 18:45 (IST)

Zimbabwe Vs West Indies LIVE Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

जिम्बाब्वे प्लेइंग इलेवन: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), ताशिंगा मुसेकिवा, टोनी मुनयोंगा, डायोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी

वेस्टइंडीज प्लेइंग इलेवन: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर

Feb 23, 2026 18:43 (IST)

Zimbabwe Vs West Indies LIVE Score: क्या बोले शाई होप

Zimbabwe Vs West Indies LIVE Score: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा,"शायद हम पहले गेंदबाजी ही करते. इस मैदान पर हमारा रिकॉर्ड अच्छा है, लेकिन हमें आज अच्छा खेलना होगा. शेफर्ड टीम में आए हैं, चेज़ बाहर हैं."

Feb 23, 2026 18:42 (IST)

Zimbabwe Vs West Indies LIVE Score: टॉस के दौरान क्या बोले सिकंदर रजा

टॉस के दौरान ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा,"हम पहले गेंदबाजी करेंगे. इतिहास को देखते हुए, यह मैदान लक्ष्य का पीछा करने के लिए बेहद उपयुक्त है. हम अपने तेज गेंदबाजों को शुरुआती सफलता दिलाने का मौका देना चाहते हैं. मसाकाद्ज़ा की जगह नगारवा बल्लेबाजी करने आए हैं. इस प्रतिष्ठित मैदान पर चैंपियन टीम के खिलाफ खेलना हमारे लिए सम्मान की बात है."

Feb 23, 2026 18:41 (IST)

Zimbabwe Vs West Indies LIVE Score: जिम्बाब्वे की नजरें चौंकाने पर

वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 4 टी20 मैच खेले गए हैं. वेस्टइंडीज ने 3 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि जिम्बाब्वे 1 बार विजयी रही है. 2013 के बाद से टी20 फॉर्मेट में दोनों टीमें कभी एक दूसरे के सामने नहीं आई हैं. जिम्बाब्वे की नजरें आज फिर इतिहास रचने पर होगी.

Feb 23, 2026 18:36 (IST)

Zimbabwe Vs West Indies LIVE Score: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस

नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. सुपर-8 में ग्रुप ए के इस मुकाबले पर भारतीय फैंस की भी नजरें हैं. जिम्बाब्वे ने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज को हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया था. ऐसे में आज उसकी नजरें एक बार फिर उलटफेर करने पर है.

Featured Video Of The Day
ईरान के साथ युद्ध पर अमेरिका का बड़ा बयान, Trump ने क्या कह कर चौंकाया? | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article