क्रिकेटर नहीं खिलाड़ी हैं युवराज सिंह की बहन अमरजोत कौर, जानें किस खेल में ठोक रही हैं ताल, कमाई और परिवार

युवराज सिंह की सौतेली बहन अमरजोत कौर भी खेल की दुनिया में एक्टिव हैं. टेनिस में चोट के बाद उन्होंने पैडल और पिकलबॉल का रुख किया. वह 2025 में एशिया पैसिफिक पैडल कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. जानिए उनके परिवार, करियर और कमाई के बारे में.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमरजोत कौर

पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह को तो अच्छी तरह से जानते होंगे आप. मगर उनकी बहन अमरजोत कौर को बहुत कम लोग पहचानते हैं. 24 वर्षीय कौर को लोग एमी बुंदेल नाम से भी पुकारते हैं. वह युवराज सिंह की सौतेली बहन हैं. अमरजोत कौर की मां का नाम नीना बुंदेल हैं. जिन्हें लोग सतबीर कौर के नाम से भी जानते हैं. युवराज सिंह की तरह ही उनकी बहन भी खेल की दुनिया में सक्रिय हैं. मगर वह क्रिकेट नहीं खेलती हैं, बल्कि वह पैडल एवं पिकलबॉल में सक्रिय हैं. 

पैडल एवं पिकलबॉल से पहले अमरजोत कौर को था टेनिस से लगाव 

बहुत कम लोगों को पता है कि अमरजोत कौर का पहला प्यार पैडल एमं पिकलबॉल नहीं बल्कि टेनिस था. वह इस खेल में शिरकत भी कर रही थीं. मगर चोट की वजह से उनका सपना टूट गया. जिसकी वजह से अब वह पैडल एमं पिकलबॉल में सक्रिय हैं. मौजूदा समय में वह इसी खेल में आगे बढ़ रही हैं और अपना नाम रोशन कर रही हैं. 

एशिया पैसिफिक पैडल कप भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं अमरजोत

अमरजोत कौर पिछले साल यानी की 2025 में एशिया पैसिफिक पैडल कप के तहत भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं. उनके पिता योगराज सिंह का कहना है कि पैडल से उन्हें काफी लगाव है. वह प्रतिदिन अपने प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए कड़ा अभ्यास करती हैं.

कितना कमाती हैं अमरजोत कौर? 

अमरजोत कौर को पसंद करने वाले फैंस का हमेशा सवाल रहता है कि उनकी सालाना या मासिक कमाई कितनी है? मगर आज तक इस सवाल का जवाब नहीं मिल पाया है. अमरजोत कौर ने भी कभी अपनी आमदनी के बारे में चर्चा नहीं की है. 

Advertisement

सोशल मीडिया पर 38 हजार लोग करते हैं फॉलो

अमरजोत कौर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मौजूदा समय में 38.4 लोग फॉलो करते हैं, जो दिखाता है कि लोग उनके खेल के साथ-साथ उन्हें कितना पसंद करते हैं. उनके पेज पर 98 पोस्ट देखे जा सकते हैं. वह 687 लोगों को फॉलो भी करती हैं. 

एक नजर में अमरजोत कौर के परिवार से परिचय 

नाम - अमरजोत कौर/एमी बुंदेल
युवराज सिंह के साथ रिश्ता - सौतेली बहन
पिता का नाम - योगराज सिंह
मां का नाम - नीना बुंदेल/सतबीर कौर 
भाई का नाम - विक्टर सिंह
सौतेले भाई - युवराज सिंह और जोरावर सिंह
खेल - पहले टेनिस, अब पैडल
विशेष उपलब्धि - 2025 में एशिया पैसिफिक पैडल में भारत का प्रतिनिधित्व किया
कमाई/नेटवर्थ: आंकड़ा उपलब्ध नहीं है

Advertisement

यह भी पढ़ें- शुभमन गिल न्यूजीलैंड से पहले कहां मचाने जा रहे हैं धूम? नाम आया सामने, मैच से पहले ही बन गए आकर्षण के केन्द्र


 

Featured Video Of The Day
CJP Tiranga March: Abhijeet Dipke को बेल, फिर उठाएंगे झंडा? तिरंगा यात्रा पर घमासान!

Topics mentioned in this article
India
Yuvraj Singh
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं