वैभव सूर्यवंशी का तांडव देखकर यशस्वी को अच्छा लगता है या बुरा? भविष्य के स्टार ने आखिरकार बोल ही दी दिल की बात

Yashasvi Jaiswal Big Statement On Vaibhav Sooryavanshi: यशस्वी जायसवाल ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है सच में उनके साथ बल्लेबाजी करते हुए मजा आया. वह शानदार खेल रहे हैं. मैं दूसरे छोर पर उनको देखकर काफी खुश होता हूं कि वह गेंद को कैसे हिट कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यशस्वी जायसवाल ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बयान

Yashasvi Jaiswal Big Statement On Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला बीते मंगलवार (28 अप्रैल) को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स (PBKS vs RR) के बीच न्यू चंढीगढ़ में खेला गया. जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम चार गेंद शेष रहते छह विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. पारी का आगाज करते हुए आरआर की सलामी जोड़ी एक बार फिर से लय में नजर आई. टीम के लिए यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने 27 गेंदों में 51, जबकि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने 16 गेंदों में तेजी से 43 रनों का योगदान दिया. जिसके बलबूते 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरआर की टीम ठोस शुरुआत करने में कामयाब रही. मैच के बाद जायसवाल ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर सराहना की. उनसे जब युवा बल्लेबाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'बिल्कुल, ये कमाल है. सच में उनके साथ बल्लेबाजी करते हुए मजा आया. वह शानदार खेल रहे हैं. मैं दूसरे छोर पर उनको देखकर काफी खुश होता हूं कि वह गेंद को कैसे हिट कर रहे हैं.'

यहीं नहीं वैभव सूर्यवंशी के साथ साझेदारी करते हुए उनके बड़े होने पर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता. मैं बड़ा हूं. मैं अभी भी बहुत छोटा हूं, लेकिन बेशक, वो जैसे हैं, काफी छोटे हैं. ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि इस पर क्या विचार दूं.'

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से लगातार चमक रही है यशस्वी और वैभव की जोड़ी 

यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी राजस्थान रॉयल्स के लिए लगातार हिट साबित हो रही है. दोनों बल्लेबाज जारी सीजन में पारी का आगाज करते हुए लगभग सभी मुकाबलों में शानदार शुरूआत दिला रहे हैं. उनके उम्दा प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि ऑरेंज कैप की लिस्ट में वैभव 400 रनों के साथ टॉप पर, जबकि यशस्वी जायसवाल 306 रनों के साथ 11वें पायदान पर काबिज हैं. 

वैभव की हर कोई कर रहा है सराहना 

वैभव सूर्यवंशी की हर कोई सराहना कर रहा है. लोगों ने तो उनके बेहतरीन खेल को देखते हुए भारतीय टीम में भी शामिल करने की मांग कर दी है. ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प हो गया है कि वह ब्लू जर्सी में देश के लिए कब डेब्यू करते हैं.

Advertisement

खबर लिखे जाने तक वैभव ने आईपीएल में कुल 16 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 16 पारियों में 40.75 की औसत से 652 रन निकले हैं. ये रन उन्होंने 224.83 की स्ट्राइक रेट से ठोके हैं. आईपीएल में वैभव के नाम दो शतक और तीन अर्धशतक दर्ज है. 

यह भी पढ़ें- बाबर आजम को शाहीन अफरीदी के एक वर्षीय बेटे ने कर दिया क्लीन बोल्ड, फिर बाप-बेटे ने मिलकर मनाया जश्न, VIDEO

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: '2021 से ज्यादा सीटें आएंगी...' बीच डिबेट TMC प्रवक्ता ने ठोका जीत का दावा!