वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर आई यह बड़ी खबर, कल जारी होगा शेड्यूल, जानें मेगा इवेंट की 5 बड़ी बात

कल गुरुवार को आईसीसी के विश्व कप का शेड्यूल जारी करते ही अगले साल खेले जाने वाले मेगा इवेंट की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
भारत-पाकिस्तान मैच की प्रतीकात्मक तस्वीर
source: X

अगले साल के आखिर में तीन देशों (दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया) में होने वाले फिफ्टी-फिफ्टी विश्व कप का शेड्यूल आईसीसी कल यानी गुरुवार को जारी कर सकती है. और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जा सकता है. रिपोर्ट्स के अनुकसार विश्व कप के पिछले मुकाबलों में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के अपेक्षाकृत कम सफल रिकॉर्ड के बावजूद दोनों को एक साथ रखे जाने की उम्मीद है. वहीं, कमर्शियल पार्टनर भी यही चाहते हैं कि इस बड़े मुकाबले को ग्रुप चरण में शामिल किया जाए. 2027 विश्व कप का आधिकारिक कार्यक्रम (शेड्यूल) कल केपटाउन में भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे जारी किया जाएगा.   14 टीमों वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे द्वारा की जाएगी. इस आयोजन के लिए एक साल की उलटी गिनती (काउंटडाउन) 1 अक्टूबर से शुरू होगी.

यह भी पढ़ें:  EXPLAINER: कोहली तोड़ेंगे सचिन  के 100 शतकों का रिकॉर्ड? कोहली की वनडे दर कहीं बेहतर, जानें कब टूटेगा रिकॉर्ड

हो सकती है 3 बार टक्कर

साल 2027 विश्व कप के नए फॉर्मेट (14 टीमों, दो ग्रुप और 'सुपर 7' स्टेज) के तहत पूरे टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टक्कर कम से कम 1 बार और अधिकतम तीन बार हो सकती है:- 

 ग्रुप स्टेज (पहला मुकाबला): मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यदि दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी एक ही ग्रुप में रहते हैं, तो ग्रुप चरण के दौरान दोनों के बीच मुकाबला तय है (चूंकि ग्रुप की सभी टीमें आपस में एक-एक मैच खेलती हैं).

'सुपर 7 'राउंड: नए नियमों के अनुसार, ग्रुप चरण के बाद शीर्ष टीमें 'सुपर 7' चरण में पहुंचेंगी.  इस राउंड में सभी टीम एक-दूसरे के खिलाफ 21 मैच खेलेंगी. दोनों ही देशों के सुपर-7 राउंड में पहुंचने पर दूसरी बार टक्कर होगी. और अगर यहां से दोनों सेमीफाइनल या फाइनल में आगे बढ़े, तो फिर एक और यानी तीसरा मुकाबला भी दोनों देशों के बीच देखने को मिल सकता है. 

विश्व कप 2027 की बाकी बड़ी बातें:-

1. सिर्फ 10 टीमें क्वालीफाई करेंगी

वनडे विश्व कप क्वालीफिकेशन की प्रक्रिया में कुछ चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं. 14 टीमों के इस टूर्नामेंट के आधिकारिक शेड्यूल के 1 अक्टूबर को केपटाउन में घोषित होने से पहले केवल 10 टीमें सीधे क्वालीफाई करेंगी.

2. दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे की जगह पक्की, नामीबिया को जगह नहीं

दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे सह-मेजबान होने के नाते अपने स्थान पक्के कर चुके हैं. टूर्नामेंट के सह-मेजबान होने के बावजूद, नामीबिया को सीधा स्थान नहीं मिलेगा क्योंकि वे आईसीसी के पूर्ण-सदस्य देश नहीं हैं.

Advertisement

3. विंडीज तो इस बार चूक गया!

अगली आठ टीमें जिन्हें सीधा क्वालीफिकेशन मिलेगा, उनका फैसला 30 सितंबर, 2026 तक की उनकी वनडे रैंकिंग के आधार पर किया जाएगा. भारत वर्तमान में लीडर बोर्ड में शीर्ष पर है. हालांकि, तालिका में नीचे कुछ चौंकाने वाली बातें हैं, जहां दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज के साथ-साथ आयरलैंड भी सीधे बर्थ से चूक जाएगी. ये दोनों पूर्ण-सदस्य टीमें 2027 की शुरुआत में होने वाले वनडे विश्व कप क्वालीफायर में अन्य आठ टीमों के साथ शामिल होंगी, जिनमें से चार टीमें विश्व कप के लिए आगे बढ़ेंगी.

4. ODI विश्व कप 2027: सीधे क्वालीफाई करने वाली टीमें

क्वालीफिकेशन का तरीकाक्वालीफिकेशन की तारीखक्वालीफाई करने वाली टीमें

मेजबान

16 नवंबर, 2021

दक्षिण अफ्रीका

 

जिम्बाब्वे

ODI टीम रैंकिंग

 

(शीर्ष 8 टीमें, मेजबानों को छोड़कर)

30 सितंबर, 2026

अफगानिस्तान

 

ऑस्ट्रेलिया

 

बांग्लादेश

 

इंग्लैंड

 

भारत

 

न्यूज़ीलैंड

 

पाकिस्तान

 

श्रीलंका

5. जानें क्या है विश्व कप का फॉर्मेट

जुलाई 2026 में आईसीसी ने पुरुषों के वनडे विश्व कप के एक व्यापक बदलाव को मंजूरी दी. यह टूर्नामेंट एक नए तीन-चरण  प्रतियोगिता प्रारूप को अपनाएगा. संशोधित के अनुसार शुरुआत क्वालीफिकेशन में 12वें, 13वें और 14वें स्थान पर रहने वाली टीमों को शामिल करते हुए एक नई “सुपर सीरीज” के साथ होगी. ये तीनों टीमें राउंड-रोबिन फॉर्मेट में मुकाबला करेंगी, जिसमें केवल विजेता टीम ही अगले दौर में पहुंचेगी. सफल टीम इसके बाद दूसरे चरण में शेष 11 क्वालीफाई कर चुके देशों के साथ जुड़ेगी, जहां छह-छह टीमों के दो ग्रुप 30 मैच खेलेंगे. प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष तीन टीमें, साथ ही दोनों ग्रुपों में अगली सर्वश्रेष्ठ स्थान वाली टीम, नए शुरू किए गए 'सुपर 7' चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी. सुपर 7 में सभी सात क्वालीफाइंग टीमें 21 मैचों की एक सिंगल राउंड-रोबिन लीग में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी. शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जिसमें पहले स्थान पर रहने वाली टीम का मुकाबला चौथे स्थान की टीम से होगा और दूसरे स्थान की टीम तीसरे स्थान की टीम से भिड़ेगी. विजेता टीमें फाइनल में प्रवेश करेंगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें:  EXPLAINER: 40 की उम्र में कोहली तोड़ पाएंगे सचिन का रिकॉर्ड? आंकड़े दे रहे संकेत, डिटेल से जानें पूरा गणित

Featured Video Of The Day
बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट पर SC सख्त, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Topics mentioned in this article
Shubman Singh Gill
Rohit Gurunath Sharma
ICC Cricket World Cup 2027
Cricket