टेस्ट इतिहास की 5 सर्वश्रेष्ठ पारियां, नंबर-1 पर ब्रैडमैन, VVS लक्ष्मण नंबर 6 पर

Top 5 Test Innings of all time: इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि ब्रैडमैन अबतक के सबसे महान बल्लेबाजों में से नंबर 1 पर रहे हैं. यही कारण है कि उन्होंने अपने करियर में कई महान पारियां खेली हैं.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
wisden's top 5 greatest test innings of all time

क्रिकेट की सबसे सम्मानित पत्रिका 'विज़डन' ने टेस्ट इतिहास के सबसे बेहतरीन पारी की एक रैंकिंग तैयार की.ऐसे में जानते हैं पांस ऐसी पारियों के बारे में जिसे 'विज़डन' ने टॉप 5 में जगह दी है इस लिस्ट में सबसे ऊपर सर डोनाल्ड ब्रैडमैन की 1936-37 की एशेज़ सीरीज में मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 270 रनों की पारी रही, इसे टेस्ट क्रिकेट में अब तक की सबसे बेहतरीन पारी माना जाता है.

1. डॉन ब्रैडमैन, 1936-37 में मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ़ ऑस्ट्रेलिया के लिए 270 रन
रेटिंग: 262.4

ऑस्ट्रेलिया शुरुआती दो टेस्ट मैच बड़े अंतर से हार चुका था. कप्तान के तौर पर अपनी पहली सीरीज में ब्रैडमैन हर मैच में जीरो पर आउट हुए थे. अब तीसरे मैच की दूसरी पारी में जब 'द डॉन' बल्लेबाजी करने उतरे, तो ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट पर 97 रन था. फ्लू से जूझते हुए और एक बल्लेबाज कप्तान के तौर पर अपनी साख दांव पर लगाकर, उन्होंने बिल वोस और गबी एलन जैसे गेंदबाज का सामना किया. बारिश से प्रभावित पिच पर ये गेंदबाज डरावनी रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे और पिच से मास्टर स्पिनर हेडली को भी मदद मिल रही थी. शुरुआत में संभलकर खेलते हुए और धीरे-धीरे अपनी गति बढ़ाते हुए, ब्रैडमैन ने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया और जैक फिंगलटन के साथ 346 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की. सर डॉन ब्रैडमैन ने 375 गेंद का सामना किया और अपनी पारी में 22 चौके लगए. 365 रनों से ऑस्ट्रेलिया की जीत सीरीज का अहम मोड़ साबित हुई,  ब्रैडमैन ने सीरीज में कुल 810 रन बनाए थे. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया आज भी 2-0 से पिछड़ने के बाद सीरीज जीतने वाली एकमात्र टीम हैं. 

2- ब्रायन लारा

1998-99 में ब्रिजटाउन में वेस्टइंडीज Vs ऑस्ट्रेलिया ,  153* रन
विज़डन रेटिंग: 255.2

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 1999 में ब्रिजटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रायन लारा की नाबाद 153 रनों की पारी को रैंक किया गया है.  वॉल्श के 5 विकेट लेने के बाद 308 रन का लक्ष्य मिला, वेस्ट इंडीज ने चौथे दिन का खेल 3 विकेट पर 85 रन के स्कोर पर खत्म किया, जिसमें लारा 2 रन पर खेल रहे थे. वह ठीक से सो भी नहीं पाए, सुबह होने से पहले ही एक भरोसेमंद पुराने दोस्त को फ़ोन किया और होटल के शीशे के सामने अपनी पारी की रिहर्सल की. ​​पांचवें दिन के पहले आधे घंटे में ही, 105 रन पर आधी टीम आउट हो गई. इसके बाद जो हुआ, वैसा रोमांच इस फॉर्मेट में कभी नहीं देखा गया. जिमी एडम्स के साथ 133 रन की साझेदारी हुई, एडम्स के 38 रन उस पारी का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था. फिर मैकग्रा ने एडम्स, जैकब्स और पेरी को आउट किया, आखिरी दो विकेट लगातार गेंदों पर लिए, जिससे स्कोर 8 विकेट पर 248 रन हो गया और जीत के लिए अभी भी 60 रन चाहिए थे. लारा ने स्ट्राइक को समझदारी से संभाला और एम्ब्रोस के साथ मिलकर 54 ऐसे रन बनाए जो बेहद तनावपूर्ण थे.

जब गिलेस्पी ने एम्ब्रोस को आउट किया और जीत के लिए 6 रन चाहिए थे, तब वॉल्श मैदान पर आए ..जो इतिहास में किसी भी खिलाड़ी से ज्यादा बार टेस्ट में 0 पर आउट हुए थे.और एक ऐसा ओवर खेला जिसमें एक नो-बॉल भी शामिल थी, जबकि पूरा कैरिबियन सांस रोके यह सब देख रही थी. लारा ने एक बाउंड्री के साथ पारी खत्म की. 256 गेंदों पर नाबाद 153 रन बनाए; टीम का स्कोर 9 विकेट पर 311 रन था और मैच को जीत लिया. जुलाई 2001 में, विज़डन ने टेस्ट इतिहास की हर पारी को अपनी रैंकिंग के हिसाब से परखा और ब्रैडमैन की 270 रनों की पारी को पहला और इसे दूसरा स्थान दिया.

Advertisement

3. ग्राहम गूच
1991 में हेडिंग्ले में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज, 154* रन
विज़डन रेटिंग: 252.0

तीसरे नंबर पर 1991 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्राहम गूच की 154 रनों की पारी को रैंक किया गया है.कर्टली एम्ब्रोस, मैल्कम मार्शल और कर्टनी वॉल्श जैसे महान गेंदबाजों और पैट्रिक पैटरसन की खतरनाक तेज गेंदबाजी का सामना करते हुए, खराब रोशनी और हेडिंग्ले की मुश्किल पिच पर गूच ने दूसरी पारी में इंग्लैंड के कुल रनों में से 60% से ज्यादा रन बनाए . बारिश की वजह से कई बार खेल रुकने के बावजूद कप्तान ने अपना धैर्य ध बनाए रखा. उनकी इस पारी को विजडन ने चौथे नंबर पर जगह दी है. गूच की इस महान पारी के दम पर इंग्लैंड ने यह मैच 115 रनों से जीता था. ग्राहम गूच ने 331 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 154 रन की नाबाद पारी खेली थी. शानदार शतकीय पारी के लिए ग्राहम गूच को मैन ऑफ द मैच चुना गया था. 

4. इयान बॉथम
1981 में हेडिंग्ले में इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 149* रन
विजडन रेटिंग: 240.8

चौथे नंबर पर 1981 में हेडिंग्ले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इयान बॉथम की यादगार 149 रनों की पारी को जगह दी गई है,

Advertisement

5. डॉन ब्रैडमैन
1931-32 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, 299* रन
विजडन रेटिंग: 236.8

वहीं, पांचवें नंबर पर साल1931-32 में साउथ  अफ्रीका के खिलाफ ब्रैडमैन की नाबाद 299 रनों की पारी ने टॉप 5 में रैंक किया गया है. 

6, वीवीएस लक्ष्मण
2000-01 में कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ भारत के लिए 281 रन
वीवीएस लक्ष्मण विज़डन रेटिंग: 234.8

इसके बाद छठे नंबर पर वीवीएस लक्ष्मण की कोलकाता टेस्ट में खेली गई 281 रन को रैंक किया गया है. 2001 में कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वीवीएस लक्ष्मण की शानदार 281 रनों की पारी के जरिए टेस्ट क्रिकेट की सबसे बेहतरीन पारियों में अपनी जगह बनाई; विजडन ने मैच का नतीजा बदलने वाले इसके असर के कारण इसे अब तक की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक माना है. 

ये भी पढ़ें-ऋषभ पंत नंबर 1, धोनी नंबर 5, एशिया में सबसे तेज 1500 रन बनाने दुनिया के टॉप 5 विकेटकीपर

Featured Video Of The Day
कृति के कपड़ों पर विवाद, बीकनी और ब्रालेट में अंतर बताने लगी पैनलिस्ट!

Topics mentioned in this article
Brian Lara
Donald George Bradman
Cricket