Rohit Sharma Appointed Mumbai Indians New Captain IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है. रोहित शर्मा फिर से मुंबई इंडियंस के कप्तान बनाए गए हैं. रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं. उनकी कप्तानी में टीम ने IPL 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 का खिताब अपने नाम किया.तिलक वर्मा के उप-कप्तान बनने की भी उम्मीद है. टीम के पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या को इसी महीने पंजाब किंग्स (PBKS) में ट्रेड कर दिया गया था, जिसके बाद से यह पद खाली था.
नेतृत्व में यह बदलाव हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेले गए आईपीएल 2026 सीजन के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद हो रहा है. मुंबई ने अपने 14 लीग मुकाबलों में से केवल चार जीते और 10 टीमों की अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही, जिससे उनके छठे खिताब का इंतजार और लंबा हो गया.
फ्रेंचाइजी ने अपने कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा बदलाव किया है. नए सदस्यों में कीरोन पोलार्ड (हेड कोच), रॉबिन उथप्पा (बैटिंग कोच), मिशेल मैक्लेनघन (बॉलिंग कोच), टी. दिलीप (फील्डिंग कोच) और धवल कुलकर्णी (डेवलपमेंट बॉलिंग कोच) शामिल हैं. ये सभी 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले मिनी ऑक्शन की तैयारियों में जुटे हैं. एमआई के कप्तान के तौर पर पांड्या का कार्यकाल शुरुआत से ही उतार-चढ़ाव भरा रहा. 2024 सीजन से पहले, फ्रेंचाइजी उन्हें गुजरात टाइटंस (जीटी) से वापस ले आई थी, जिसकी कप्तानी करते हुए उन्होंने टीम को आईपीएल 2022 का चैंपियन बनाया था और उन्हें कप्तान नियुक्त कर दिया था.
Rohit Sharma MI New Captain Live: रोहित शर्मा फिर से बने मुंबई इंडियंस के कप्तान
रोहित शर्मा फिर से बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, MI ने कर दिया बड़ा ऐलान
MI New Captain Announcement Live: किसे मिलेगा मुंबई इंडियंस का कमान, क्या फिर शुरू होगा 'हिटमैन युग'?
मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड शानदार रहा है. उनकी कप्तानी में टीम ने 5 आईपीएल खिताब जीते हैं, जो उन्हें टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तानों में शामिल करता है.
MI New Captain Announcement Live: जब रोहित शर्मा के हांथों से चली गई थी मुंबई इंडियंस की कप्तानी
हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का दौर कुछ खास नहीं रहा था और तब से ही इस बात की चर्चा रही थी की मुंबई ने रोहित शर्मा को हटाकर टीम का नुकसान किया और फैंस इस फैसले से बहुत निराश थे.
MI New Captain Announcement Live: रोहित शर्मा सोशल मीडिया पर ट्रेंड
मुंबई इंडियंस के नए कप्तान की घोषणा से पहले सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा ट्रेंड कर रहे हैं. फैंस लगातार उनकी कप्तानी में वापसी की मांग कर रहे हैं और "Bring Back Hitman" जैसे पोस्ट साझा कर रहे हैं.
MI New Captain Announcement Live: सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के फैंस बेताब
सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के फैंस बेताब
MI New Captain Announcement Live: सोशल मीडिया पर क्रेजी हो रहे रोहित शर्मा के फैंस
फैंस के लिए मुंबई टीम का नया कप्तान चुना जाना इसलिए ज्यादा उत्साह भरा है क्योंकि टीम में अभी रोहित शर्मा की मौजूदगी है और ऐसे में एक उम्मीद मुंबई इंडियंस के पोस्ट ने भी बढ़ा दी.
MI New Captain Announcement Live: रोहित शर्मा-सूर्या या तिलक कौन बनेगा मुंबई का कप्तान? जानिए पल-पल का अपडेट
मुंबई इंडियंस के सामने हार्दिक पंड्या की जगह किसे कप्तानी सौंपी जाएगी, ये सबसे मुश्किल फैसला है, यहां से देखना होगा की क्या मुंबई इंडियंस अपने हाल के सालों को देखते हुए फैसला लेती है या भविष्य को लेकर कुछ फैसला लेती है
MI New Captain Announcement Live Updates: एमआई के कप्तान के तौर पर पांड्या का कार्यकाल
एमआई के कप्तान के तौर पर पांड्या का कार्यकाल शुरुआत से ही उतार-चढ़ाव भरा रहा. 2024 सीजन से पहले, फ्रेंचाइजी उन्हें गुजरात टाइटंस (जीटी) से वापस ले आई थी, जिसकी कप्तानी करते हुए उन्होंने टीम को आईपीएल 2022 का चैंपियन बनाया था और उन्हें कप्तान नियुक्त कर दिया था.
MI New Captain Announcement Live Updates: कप्तानी से पहले MI ने अपने कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा बदलाव
फ्रेंचाइजी ने अपने कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा बदलाव किया है. नए सदस्यों में कीरोन पोलार्ड (हेड कोच), रॉबिन उथप्पा (बैटिंग कोच), मिशेल मैक्लेनघन (बॉलिंग कोच), टी. दिलीप (फील्डिंग कोच) और धवल कुलकर्णी (डेवलपमेंट बॉलिंग कोच) शामिल हैं. ये सभी 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले मिनी ऑक्शन की तैयारियों में जुटे हैं.
MI New Captain Announcement Live Updates: रोहित शर्मा की पहली आईपीएल टीम कौन थी? यहां जानिए
रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2008 में डेक्कन चार्जर्स के साथ की थी. वह टीम के अहम खिलाड़ियों में शामिल थे और 2009 में उप-कप्तान के रूप में आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे.
MI New Captain Announcement Live Updates: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कितने पैसे में खरीदा था?
मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को 2011 की आईपीएल नीलामी में 20 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 9.06 करोड़ रुपये) में खरीदा था. रोहित ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2008 में डेक्कन चार्जर्स के साथ की थी और 2009 में टीम के उप-कप्तान रहते हुए खिताब भी जीता था. मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद वह फ्रेंचाइजी के सबसे बड़े खिलाड़ियों में शामिल हो गए. उनकी सैलरी भी लगातार बढ़ती रही.
2014-2017 के बीच उन्हें 12.5 करोड़ रुपये, 2018-2021 में 15 करोड़ रुपये, 2022-2024 में 16 करोड़ रुपये और 2025-2026 सीजन में 16.3 करोड़ रुपये प्रति सीजन मिले. बाद में उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में पांच आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास रच दिया.
MI New Captain Announcement Live Updates: MI ने रोहित शर्मा की कप्तानी में कब-कब जीता है खिताब?
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं. उनकी कप्तानी में टीम ने IPL 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 का खिताब अपने नाम किया. रोहित ने मुंबई इंडियंस को एक मजबूत और चैंपियन टीम के रूप में स्थापित किया तथा उनकी अगुवाई में फ्रेंचाइजी ने लगातार सफलता हासिल की.
पांच ट्रॉफियों के साथ वह आईपीएल इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं और इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी के साथ बराबरी पर हैं.
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस (MI) ने 5 बार IPL खिताब (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) जीते हैं.
2013: रोहित शर्मा के कप्तान बनने के बाद MI ने अपना पहला IPL खिताब जीता.
2015: टीम ने दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की.
2017: मुंबई इंडियंस ने तीसरा IPL खिताब जीता.
2019: टीम चौथी बार चैंपियन बनी.
2020: रोहित की अगुवाई में MI ने पांचवां खिताब जीता, जो 2020 के बाद टीम का आखिरी खिताब रहा.
MI New Captain Announcement Live Updates: मुंबई इंडियंस के नए कप्तान का ऐलान कब होगा?
मुंबई इंडियंस आज शाम अपने नए कप्तान के नाम का आधिकारिक ऐलान कर सकती है. रोहित की जगह पांड्या को कप्तान बनाने के एमआई के फैसले की काफी आलोचना हुई थी. अब जब पांड्या पीबीकेएस में जा रहे हैं, तो शुक्रवार की इस घोषणा से एमआई के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है. टीम का लक्ष्य 2027 में अपने लंबे समय से चले आ रहे ट्रॉफी के सूखे को खत्म करना है.
MI New Captain Announcement Live Updates: क्या रोहित शर्मा को मिलेगा MI की कप्तानी का कमान?
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) आज शाम अपने नए कप्तान के नाम की घोषणा करेगी. टीम के पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या को इसी महीने पंजाब किंग्स (PBKS) में ट्रेड कर दिया गया था, जिसके बाद से यह पद खाली है.