IPL 2026, MS Dhoni: धोनी सीएसके के लिए अगला मैच खेल पाएंगे या नहीं, आ गई बड़ी अपडेट

सीएसके के पूर्व कप्तान धोनी जो पिंडली में खिंचाव के कारण तीन मैच नहीं खेल पाए हैं, शनिवार को चेन्नई में होने वाले बेहद अहम मैच से पहले अगले दो दिनों में अपना फिटनेस टेस्ट देंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Update on MS Dhoni:

MS Dhoni: एम एस धोनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि पिंडली में खिंचाव के कारण तीन मैच नहीं खेल पाने वाले धोनी  चेन्नई में होने वाले बेहद अहम मैच से पहले अगले दो दिनों में अपना फिटनेस टेस्ट देंगे. फिटनेस टेस्ट पास होने के बाद भी यह बात पता चलेगी कि माही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेल पाएंगे या नहीं. दरअसल, धोनी कैंप के दौरान पिंडली में चोट लग गई थी, अब तक IPL में नहीं खेले हैं.  44 साल के धोनी टीम के साथ बाहर होने वाले मैचों के लिए सफर नहीं कर रहे हैं, और पिछले शुक्रवार को चेपॉक में पंजाब किंग्स के ख़िलाफ घरेलू मैच में भी वे मौजूद नहीं थे. हालांकि माही टीम के साथ नियमित रूप से ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन प्रोटोकॉल की वजह से वे मैच के दिनों में स्टेडियम नहीं पहुंचे हैं. 

डेवाल्ड ब्रेविस की हो सकती है वापसी

दूसरी ओर सीएसके के लिए अच्छी खबर है कि डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी हो सकती है. धोनी की तरह ही, ब्रेविस को भी प्री-सीजन कैंप के दौरान साइड स्ट्रेन हो गया था, जिसके कारण वह इस सीजन में कोई भी मैच नहीं खेल पाए हैं. हालांकि वह गुवाहाटी और यहां तक ​​कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के लिए बेंगलुरु भी गए थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग-12 में शामिल नहीं किया गया था. ब्रेविस अभी भी 100 प्रतिशत मैच फिट नहीं थे.

 RCB के खिलाफ हार के बाद मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि ब्रेविस अब वापसी के काफी करीब हैं. फ्लेमिंग ने कहा, "हमें उम्मीद है कि वह अगले मैच के लिए पूरी तरह फिट हो जाएंगे, अगले मैच के बीच हमारे पास पांच दिन का समय है. हमने सावधानी बरती है और उम्मीद है कि ये अगले पांच दिन हमारी योजना के अनुसार ही बीतेंगे, और वह खेलने के लिए तैयार हो जाएंगे." 

ये भी पढ़ें-  IPL 2026 Points Table: RCB vs CSK: विराट कोहली का T-20 में तहलका, बना दिया World record, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

ये भी देखें- Video: जिसके लिए कभी स्वागत में झुकाया था सिर, अब उस सरफराज खान की पारी देख खुश हुए विराट कोहली, दिया ऐसा रिएक्शन

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Trump Pilot Rescue: American Pilot को मौत के मुंह से कैसे निकाला था Trump ने? | Iran