Will India and Pakistan shake hands in T20 World Cup 2026 match: भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में सुपरहिट मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच से पहले फैन्स के मन में एक ही सवाल है कि क्या दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिलाएंगे. क्योंकि पिछले कुछ समय से भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ी के साथ हाथ न मिलाने की नीति अपनाई है. मैच से पहले प्रेस से बात करते हुए भी दोनों कप्तानों ने हैंडशेक को लेकर अपनी-अपनी राय दी है, सलमान आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछे गए सवाल पर कहा था कि इसके बारे में वो कुछ नहीं कह सकते हैं और वह इसे उस समय ही देखेंगे, वहीं, भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी हाथ मिलाने वाले सवाल पर कहा था कि आपको कल इस बारे में पता चल जाएंगे.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: 'वह 10 ओवर खेला तो खत्म हो जाएगा मैच', भारत के इस खिलाड़ी से शोएब अख्तर भी कांपे, PAK टीम को दी चेतावनी
बता दें कि एशिया कप 2025, जो पहलगाम आतंकी हमले के कुछ ही महीने बाद हुआ था, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने का फैसला किया था. एशिया कप फाइनल समेत भारत और पाकिस्तान के बीच हुए अबतक तीनों मैचों में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया है. जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को यह बात पसंद नहीं आई.
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने आईसीसी के साथ बातचीत के दौरान यह बात उठाई थी कि जब तक भारत हाथ मिलाने का फैसला नहीं करता, वे टी-20 वर्ल्ड कप का मैच नहीं खेलेंगे. हालांकि, आईसीसी ने पीसीबी की मांग को पूरी तरह से खारिज कर दिया क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर कहा कि मैच के दौरान हाथ मिलाना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है और यह उस खास नेशनल टीम पर निर्भर करता है.
क्या ICC टूर्नामेंट में हाथ मिलाना ज़रूरी है?
हालांकि मेलबर्न क्रिकेट क्लब की स्पिरिट ऑफ़ क्रिकेट में खिलाड़ियों से अपने विरोधी टीम के साथ अच्छे से पेश आने और हाथ मिलाने की अपील की गई है, लेकिन ऐसा कोई पक्का नियम नहीं है कि किसी टीम और उसके खिलाड़ियों को विरोधी टीम से हाथ मिलाना ज़रूरी है. इसलिए, इस बात की बहुत कम संभावना है कि कोलंबो में होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच के दौरान भारतीय क्रिकेटर पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाएंगे.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी और गौतम गंभीर आमने-सामने
FAQ_EMBED














