WI vs RSA: अगर विंंडीज 10 रन से भी जीता, तो फंस जाएगा भारत, सेमीफाइनल में पहुंचेगा इंडिया? जाने क्या है रास्ता

West Indies vs South Africa: विंडीज के एकदम से चार विकेट गिर गए, तो भारतीयों के चेहरे खिल उठे, लेकिन पारी खत्म होते-होते हालात बदल गए. और नया सवाल भारत को लेकर खड़ा हो गया

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
CC Men's T20 World Cup 2026:
X: social media

T20 World Cup2026: खेले जा रहे टी20 विश्व कप में आज भारत और जिंबाब्वे (IND vs ZIM) के मेगा मैच से पहले करोड़ों भारतीयों की नजर विंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका (WI vs RSA) मुकाबले पर लगी हैं. और जैसे ही पहली पाली में विंडीज के 4 विकेट 43 रन पर गिरे, तो  भारतीय फैंस के चेहरे पर मुस्कुराट पसर गई, लेकिन पारी खत्म होते-होते जेसन होल्डर (49) और रोमारियो शेफर्ड (52) ने इस मुस्कुराहट को खत्म कर दिया. विंडीज ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को जीतने के लिए 177 रनों का मजबूत लक्ष्य रख दिया. कुल मिलाकर विंडीज ऐसी स्थिति में पहुंच गया है, जहां से वह दक्षिण अफ्रीका को अच्छी टक्कर दे सकता है और जीतकर सेमीफाइनल में भी पहुंच सकता है. 

अगर विंडीज 10 रन से जीता, तो:

इससे पहले से ही ग्रुप-1 में प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 पर काबिज विंडीज  दक्षिण अफ्रीका पर जीत के सात ही सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. उसके +4.100 नेट रन-रेट भी हो जाए. इसका ज्यादा मतलब नहीं होगा, लेकिन भारत और दक्षिण अफ्रीका के लिए यहां से स्थिति रोमांचकारी हो जाएगी. 


पहला रास्ता: दो जीत और उलटफेर की दरकार

अगर विंडीज दक्षिण अफ्रीका को 10 रन से हराने में सफल रहता है, तो भारत के सामने सेमीफाइनल में पहुंचने के दो रास्ते होंगे. पहला तो यह वह जिंबाब्वे को मात दे और दूसरा यह कि वह 1 मार्च को आखिरी मैच में विंडीज को भी मात दे. लेकिन उसे यह भी दुआ करनी होगी कि इसी दिन जिंबाब्वे दक्षिण अफ्रीका को हराकर उलटफेर कर दे. ऐसा होने पर दक्षिण अफ्रीका के 2 ही प्वाइंट्स रह जाएंगे और भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा


2.   ...अगर दक्षिण अफ्रीका जीता, तो: 

वहीं, अगर जिंबाब्वे ने उलटफेर नहीं किया. मतलब अगर जिंबाब्वे दक्षिण अफ्रीका को नहीं हरा पाया, तो फिर भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही चार-चार प्वाइंट्स पर सिमट जाएंगे.  ऐसे में भारत को अंतिम चार में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका से बेहतर NRR मजबूत करने के लिए आज जिंबाब्वे को करीब 80 रन से और विंडीज को आखिरी मैच में करीब 65 रन से हराना होगा. अब यह बताए के विकल्पों के आधार पर भारत कर पाएगा या नहीं, इसका अनुमान आप लगाएं. 

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
Iran का नया दावा! Hormuz के पास US A-10 Warthog Jet मार गिराया | Trump | Iran US War | Khamenei