MI vs SRH: वो 5 बड़ी वजह जिसकी वजह से मुंबई का सूरज हुआ अस्त!, यहां से भला होना करीब असंभव

Why Mumbai Indians Flop In IPL 2026, MI vs SRH: एमआई (MI) 8 में से 6 मैच गंवाकर 9वें स्थान पर है जबकि 9 में से 6 मैच जीतकर एसआरएच (SRH) प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है,

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Why Mumbai Indians Flop In IPL 2026, MI vs SRH:

Why Mumbai Indians Flop In IPL 2026, MI vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 41वें मैच में 243 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की. 9 में से 6 मैच जीतकर एसआरएच प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि एमआई 8 में से 6 मैच गंवाकर 9वें स्थान पर है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस (एमआई) ने 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए.इस टीम को विल जैक्स और रयान रिकेल्टन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई.दोनों खिलाड़ियों ने 43 गेंदों में 93 रन की साझेदारी की। 8 मैचों में 6 हार के साथ टीम नौवें स्थान पर है. 

वो 5 कारण जिसके कारण मुंबई की टीम इस सीजन में पूरी तरह नाकाम

1. कप्तान और ऑलराउंडर की भूमिकाओं में फ्लॉप हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या की कप्तानी इस सीजन में सवालों के घेरे में रही है. बतौर कप्तान वो न केवल मैदान पर सही निर्णय लेने में फेल रहे हैं, बल्कि उनके बैटिंग और बॉलिंग के आंकड़े भी बेहद निराशाजनक हैं. एक ऑलराउंडर के तौर पर वो टीम को वह संतुलन नहीं दे पाए जिसकी मुंबई को दरकार थी, जिससे पूरी टीम का मोमेंटम बिगड़ गया. 

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन अब तक काफी मिला-जुला और चुनौतीपूर्ण रहा है. बल्लेबाज़ी के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले गए 7 मैचों की 7 पारियों में 128 रन बनाए हैं, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खेली गई 40 रनों की पारी उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 152.38 का रहा है, लेकिन वो अभी तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं और उनका बल्लेबाजी औसत 21.33 का है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अपने हालिया मैच में उन्होंने 15 गेंदों पर 31 रनों की तेज पारी खेली थी. 

गेंदबाजी के मोर्चे पर हार्दिक के लिए यह सीजन काफी कठिन साबित हो रहा है. उन्होंने 7 मैचों में कुल 18.4 ओवर गेंदबाजी की है और 229 रन खर्च करके केवल 4 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी रेट 12.27 की रही है और इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 18 रन देकर 1 विकेट रहा है, जो उन्होंने गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ किया था. हार्दिको ल्क डेथ ओवरों में रनों पर अंकुश लगाने और विकेट निकालने में उनकी विफलता टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है.

Advertisement

2. सूर्य का नहीं हो सका उदय

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी की धुरी माने जाने वाले सूर्यकुमार यादव इस सीजन में पूरी तरह बेअसर नजर आए हैं. आईपीएल 2026 में 'मिस्टर 360' का बल्ला उस तरह नहीं गरजा जिसके लिए वे जाने जाते हैं. मध्यक्रम में सूर्या की विफलता ने टीम के बल्लेबाजी क्रम को अस्थिर कर दिया, जिससे मुंबई बड़े लक्ष्यों का पीछा करने या मजबूत स्कोर बनाने में लगातार पिछड़ती रही.

3. लाइन-लेंथ से भटके नजर आए जसप्रीत बुमराह

मुंबई के स्ट्राइक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस सीजन में अपनी धार खोते हुए नजर आए. आमतौर पर किफायती रहने वाले और विकेट निकालने वाले बुमराह के प्रदर्शन में इस बार निरंतरता की भारी कमी दिखी. ऐसा लगा मानो वे 'गुमराह' हो गए हों, क्योंकि वे न तो शुरुआती विकेट दिला पा रहे हैं और न ही डेथ ओवरों में रनों की गति पर लगाम लगा पा रहे हैं.  बुमराह ने इस सीजन में अब तक खेले गए 8 मैचों में केवल 2 विकेट हासिल किए हैं. विशेष रूप से, सीजन की शुरुआत में वे लगातार 5 मैचों तक एक भी विकेट नहीं ले पाए थे, जो उनके आईपीएल करियर का सबसे लंबा 'विकेटलेस' स्पेल रहा है.

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में बुमराह न अपने 4 ओवरों में रिकॉर्ड 54 रन लुटाए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. यह उनके आईपीएल करियर के सबसे महंगे स्पेल में से एक है.

4. पेस डिपार्टमेंट की भारी कमजोरी

बुमराह के अलावा टीम का पूरा पेस अटैक बेहद कमजोर और दिशाहीन साबित हुआ है. मुंबई ने जिन विदेशी और घरेलू तेज गेंदबाजों पर भरोसा जताया, वो या तो महंगे साबित हुए या विकेट निकालने में नाकाम रहे. टीम का गेंदबाजी आक्रमण इतना कमजोर रहा कि विपक्षी टीमें लगातार 200+ का स्कोर बना रही हैं, जिससे बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ता जा रहा है.

5. ओपनिंग की उलझन और रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी

टीम की एक बड़ी समस्या लगातार सलामी जोड़ी में बदलाव करना रही है. कई ओपनर आजमाने के बावजूद टीम को एक भी स्थिर शुरुआत नहीं मिली. इसके अलावा, दिग्गज रोहित शर्मा का फिटनेस और प्लेइंग इलेवन से बाहर होना या इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल होना टीम के मनोबल पर भारी पड़ा है. एक ठोस शुरुआत न मिलने के कारण पूरा प्रेशर मिडिल ऑर्डर पर आ जाता है, जिसका फायदा विपक्षी टीमें उठा रही हैं.

Featured Video Of The Day
Exit Poll: बंगाल में BJP की सरकार, TMC को झटका! | Sucherita Kukreti