Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हराया. पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, प्रियांश आर्या ने 39 रनों की आतिशी पारी खेली. यह इस सीजन में पंजाब की लगातार दूसरी जीत है. लेकिन इस जीत की खुशी पंजाब किंग्स की टीम अच्छे से नहीं मना सकी. क्योंकि धीमी ओवर गति के लिए पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. अय्यर के अलावा पूरी टीम को भी सजा मिली है.
24 लाख रुपये का जुर्माना
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट के चलते पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया. इस सीजन यह दूसरी बार है जब अय्यर को स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा पूरी टीम पर भी जर्माना ठोका गया है. टीम के बारी खिलाड़ियों पर 6 लाख रुपये या 25 परसेंट मैच फीस सबकी काटी जाएगी.
5 विकेट से जीता चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 210 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 5 विकेट खोकर 18.4 ओवर में हासिल कर लिया. पंजाब की शुरुआत दमदार रही। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 4.2 ओवर में 61 रन जोड़े। प्रियांश ने सिर्फ 11 गेंदों का सामना करते हुए 354 के स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाए. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 3 चौके और 4 छक्के लगाए.वहीं, प्रभसिमरन ने 34 गेंदों में 43 रन बनाए। कूपर कोनोली ने 22 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 36 रन बनाए. हालांकि, नेहल वढेरा ने अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह 10 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार बने.
ये भी पढ़ें- IPL Points Table 2026: सीएसके की दूसरी हार से प्वाइंट्स टेबल में उथल-पुथल, इन दो टीमों पर मंडराया खतरा
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी और रफ्तार के सौदागर जोफ्रा ऑर्चर का हुआ आमना-सामना तो हुआ कुछ ऐसा














