वैभव सूर्यवंशी को गावस्कर ने दी बड़ी नसीहत, मीडिया को भी किया आगाह

वैभव सूर्यवंशी की 26 गेंदों में खेली गई 78 रनों की तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर 6 विकेट से जीत दर्ज की. उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के जड़े

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Expert reactions on Vaibhav Sooryavanshi: वर्ल्ड मीडिया, दुनिया के बड़े क्रिकेट एक्सपर्ट वैभव पर क्या बोल रहे

Sunil Gavaskar on on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग का तरीका 'हाई-रिस्क, हाई-रिवॉर्ड' वाला है, जिसकी बदौलत वैभव ने दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की है. आरसीबी और मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी ने साबित किया है कि यह बल्लेबाज लंबी रेक का घोड़ा है. वैभव ने आरसीबी के खिलाफ मैच में 26 गेंद पर 78 रन की पारी खेली, इस पारी में उन्होंने भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड के खिलाफ धमाका किया. बड़े से बड़े गेंदबाजों के खिलाफ उनका निडर अंदाज पूर्व क्रिकेटरों को चौंका रहा है. कई दिग्गजों ने वैभव की बल्लेबाजी पर रिएक्ट किया है. 

सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर भी वैभव सूर्यवंशी से बहुत प्रभावित हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए सूर्यवंशी  के शानदार प्रदर्शन के बाद, सनी ने इस युवा खिलाड़ी के दबदबे वाले खेलने के अंदाज और गेंद की लेंथ और लाइन को बहुत तेजी से पहचानने की उसकी काबिलियत की तारीफ़ की.  लेकिन गावस्कर ने मीडिया को आगाह किया कि वे इस युवा खिलाड़ी को जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश न करें.उन्होंने कहा कि बहुत ज्यादा उम्मीदें किसी खिलाड़ी को तोड़ सकती हैं और एक अच्छे करियर को बर्बाद कर सकती हैं.

इसके अलावा, गावस्कर ने एक बहुत ही अहम बात भी उठाई,  उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे समय बीतेगा, विरोधी टीमें और कोच वैभव का बहुत बारीकी से अध्ययन करेंगे. वे यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि किस चीज से वह दबाव में आ जाता है. यह कमी किसी खास तरह की गेंदबाजी के खिलाफ उसकी खेलने की तकनीक में कोई खामी हो सकती है, या फिर उसके मानसिक रवैये में कोई कमजोरी हो सकती है.

गावस्कर ने कहा, "हो सकता है कि कोई ऐसी चीज हो जो उसके संयम को डगमगा दे, यह युवा खिलाड़ी अब सबकी नजरों में आ जाएगा, उसकी हर छोटी से छोटी बात की बारीकी से जांच की जाएगी और उसका फायदा उठाया जाएगा. उसकी असली परीक्षा तब होगी, उसकी भविष्य की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि वह अपनी कमजोरियों को कितनी अच्छी तरह से छिपा पाता है, या फिर उन्हें अपनी ताकत में बदल पाता है".

Advertisement

इरफान पठान

इरफान पठान ने कहा "कि "बड़े-बड़े गेंदबाज भी वैभव सूर्यवंशी से डरे हुए हैं.  अपने जीवन में किसी 15 साल के खिलाड़ी को ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते और बड़े गेंदबाजों को निशाना बनाते नहीं देखा है, उन्हें ऐसा करते देखना अविश्वसनीय है. वैभव का माइंडसेट ही ऐसा हो सकता है कि वो बड़े गेंदबाजों को ही टारगेट करेंगे'.

हरभजन सिंह

"जोश हेजलवुड सोचकर आए होंगे कि वे ऑस्ट्रेलिया के टॉप गेंदबाजों में से एक हैं, लेकिन वैभव ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उनके ओवर में 19 रन कूट डाले."

वीडियो गेम जैसा..

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि "वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट को ऐसे खेलते हैं, जैसे यह कोई वीडियो गेम हो. उन्होंने कहा कि कभी 15 साल के खिलाड़ी को देख टी20 बल्लेबाजी इतनी आसान नहीं लगी. उन्होंने भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार गेंदबाजों की पहली गेंद पर बाउंड्री बटोरी है..

Advertisement

सहवाग क्या बोले

इस उम्र में इस तरह का रोमांच बहुत कम लोग ही पैदा कर पाते हैं; और वैभव का 15 साल की उम्र में ऐसा करना तो एक बिल्कुल ही अलग बात है. उसकी इस दीवानगी में भी एक तरीका छिपा है.वह पूरी तरह निडर है, और उसके लिए तो आसमान ही उसकी सीमा है.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: CSK की जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, टॉप पर राजस्थान, ऐसा बन रहा समीकरण

ये भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को किस बात का है अफसोस? दिग्गजों की थ्योरी- ये जानबूझकर बड़े बॉलर को टारगेट करता है..

Featured Video Of The Day
Islamabad में बातचीत फेल! Iran का सख्त बयान - Hormuz Strait की स्थिति नहीं बदलेगी | JD Vance | War
Topics mentioned in this article