Abhishek Sharma: कौन है वह मिस्ट्री गर्ल, जिसने अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़कर खींचा

Who Is the Girl Who Pulled Abhishek Sharma’s Hand: अब उस महिला फैन के बारे में पता चल गया है. उस महिला फैन का नाम हिमशिखा त्रिपाठी है. हिमशिखा त्रिपाठी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IPL 2026, Who Is the that Girl Who Pulled Abhishek Sharma’s Hand

Abhishek Sharma: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के बाद, सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा से जुड़ा एक अजीब वाकया सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम होटल में इस स्टार क्रिकेटर को देखते ही एक महिला फैन ने अभिषेक का हाथ पकड़कर अपनी ओर खींच लिया. जिससे अभिषेक हैरान रह गए. बता दें कि सुरक्षा अधिकारियों से घिरे होने के बावजूद इस घटना से अभिषेक काफ़ी परेशान और नाराज़ दिखे.  इस घटना ने फैंस के बीच एक तीखी बहस छेड़ दी है, और कई लोगों का मानना ​​है कि यह सुरक्षा में हुई एक बड़ी चूक थी. 

आखिर कौन है वह मिस्ट्री गर्ल  जिसने अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़ के खींचा

अब उस मिस्ट्री फैन के बारे में पता चल गया है. उस महिला फैन का नाम हिमशिखा त्रिपाठी है. हिमशिखा त्रिपाठी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए हिमशिखा ने कैप्शन लिखा, "गर्ल्स तुम्हारे जीजू प्यार से नहीं मान रहे थे तो बस कुछ ऐसा किया मैने". हिमशिखा त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. 

दूसरी ओर अभिषेक ने आईपीएल 2026 का अपना तीसरा अर्धशतक जड़कर, जयपुर में एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले में SRH को RR पर जीत दिलाने में मदद की.  उन्होंने 29 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल था, और उनका स्ट्राइक रेट 196 से ज़्यादा रहा. अपनी इस पारी के दौरान, अभिषेक ने न्यूज़ीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन को पीछे छोड़ते हुए SRH के लिए तीसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी का दर्जा हासिल कर लिया. 

Advertisement

अभिषेक शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड
आईपीएल के 82 मैचों और 79 पारियों में, अभिषेक ने 29.21 की औसत और 169.28 के स्ट्राइक रेट से कुल 2,133 रन बनाए हैं.  इसमें दो शतक, दो अर्धशतक और 141* का उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है. इस तरह उन्होंने विलियमसन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 76 मैचों और 75 पारियों में 36.22 की औसत और 126 से ज़्यादा के स्ट्राइक रेट से 2,101 रन बनाए थे, जिसमें 18 अर्धशतक और 89* का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल था।.

ये भी पढ़ें- RCB vs GT: कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रच दिया इतिहास, गेल और रोहित भी 19 साल में यह नहीं कर सके

Advertisement
Featured Video Of The Day
ट्रंप पर हमले में ताबड़तोड़ गोलियों से दहला अमेरिका? चश्मदीदों ने जो बताया वो डरा देगा!
Topics mentioned in this article