IND vs ENG, T20 World cup 2026: गौतम गंभीर का ये मास्टर प्लान, टीम इंडिया को सेमीफाइनल में दिलाएगा जीत, धुआं-धुआं हो जाएगा इंग्लैंड

Gautam Gambhir's 'masterplan for Semi Final: इंग्लैंड एक ऐसी टीम रही है जो इस टूर्नामेंट में शानदार रही है और मजबूत टीम बनकर सामने आई है, ऐसे में गुरु गौतम गंभीर के लिए इंग्लैंड से पार पाना आसान नहीं होगा

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IND vs ENG, T20 World Cup Semi Final:

Gautam Gambhir 'masterplan for IND vs ENG Semi Final: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइन मैच मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा. भारतीय टीम को इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में जाने की कोशिश करेगी. इंग्लैंड एक ऐसी टीम रही है जो इस टूर्नामेंट में शानदार रही है और मजबूत टीम बनकर सामने आई है, ऐसे में गुरु गौतम गंभीर के लिए इंग्लैंड से पार पाना आसान नहीं होगा. इसलिए गंभीर हो सकता है कि इंग्लैंड को परास्त करने के लिए मास्टर प्लान बना चुके हैं.

IND vs ENG, T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा को सेमीफाइनल में भारतीय प्लेइंग 11 से बाहर करने पर राजी हैं रवि शास्त्री, लेकिन एक शर्त पर

कैसे टीम इंडिया को मिलेगी जीत, गंभीर ने बना ली है होगी ये रणनीति

स्पिनरों के खिलाफ जमकर खेलना
इंग्लैंड एक ऐसी टीम है जिसके पास बेहतरीन स्पिनर हैं. आदिल राशिद और लियाम डॉसन, जो आम तौर पर भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं. इनके खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों को संभल कर खेलनी होगी और रिक्स कम लेने की जरूरत है. 

भारत की स्पिन जोड़ी को दिया होगा आत्मविश्वास
अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी वानखेड़े की छोटी बाउंड्री पर इंग्लैंड को रोकने में अहम होगी. कुलदीप यादव भी XI में वापसी कर सकते हैं जिससे भारत को और विकेट लेने का विकल्प मिल सके. 

Advertisement

कप्तान सूर्या और अभिषेक से की होगी बात
कप्तान सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा की आक्रामक बैटिंग इस मैच को बदल सकती है, अगर दोनों बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की तो फिर भारतीय टीम के लिए इस मैच को जीतने में मुश्किल नहीं होगी. 

बुमराह के लिए अलग रणनीति 
इंग्लैंड के खिलाफ मैच में बुमराह का इस्तेमाल कप्तान सूर्या कैसे करते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा. सुनील गावस्कर ने भी बुमराह का इस्तेमान पॉवर प्ले में करने की सलाह दी है. पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि बुमराह को पावरप्ले में कम से कम दो ओवर करने चाहिए क्योंकि नई गेंद से अगर वह शुरू में विकेट ले लेते हैं, तो भारत का पलड़ा भारी हो जाएगा. वह जोस बटलर, फिल साल्ट और हैरी ब्रूक के विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर सकते हैं.'' गावस्कर ने कहा कि बुमराह को चार ओवर के बाद गेंदबाजी सौंपने का कोई मतलब नहीं है.

Advertisement

इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों के खिलाफ बनी होगी रणनीति
इंग्लैंड की तरफ से आदिल रशीद, हैरी ब्रूक, जैकब बेथल और जोफ्रा ऑर्चर खतरनाक खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं, इन खिलाड़ियों के खिलाफ भारत को सटीक रणनीति अपनानी होगी. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail |Iran Israel War: ईरान ने F-15 E मार गिराया?Bharat Ki Baat Batata Hoon|Iran Attack On US
Topics mentioned in this article