WI vs SA: बारिश की वजह से रद्द हुआ वेस्टइंडीज-अफ्रीका मैच तो टीम इंडिया की बल्ले-बल्ले!, सेमीफाइनल का ऐसा बनेगा समीकरण

WI vs SA, Ahmedabad Weather T20 World Cup 2026 Super-8: भारत का नेट रनरेट काफी खराब है, लेकिन अगर वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका का मैच रद्द हो जाता है, तो रनरेट का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
What If WI vs SA Match Washed Due to Rain; T20 World Cup 2026:

WI vs SA, T20 World Cup 2026 Semi Final Scenario: अगर 26 फरवरी को वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की वजह से बिना नतीजे के खत्म हो जाता है, तो ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है. ऐसी स्थिति में टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह काफी आसान हो जाएगी. अगर मुकाबला बारिश में धुल जाता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा. तब वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के 3-3 अंक हो जाएंगे. भारत के पास फिलहाल 0 अंक हैं, लेकिन इसके बाद उसका भविष्य पूरी तरह उसके अपने प्रदर्शन पर निर्भर करेगा.

सिर्फ दो जीत से काम बन जाएगा भारत का काम

अगर यह मैच रद्द होता है, तो भारत को किसी दूसरी टीम के नतीजों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. टीम इंडिया को अपने बचे हुए दोनों मैच  जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीतने होंगे. दो जीत के साथ भारत के 4 अंक हो जाएंगे. ऐसे में वेस्टइंडीज 3 अंकों पर ही रह जाएगी और भारत उससे आगे निकल जाएगा. इस तरह भारत सीधे सेमीफाइनल में पहुंच सकता है.

रनरेट की चिंता कम होगी

इस समय भारत का नेट रनरेट काफी खराब है, लेकिन अगर वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका का मैच रद्द हो जाता है, तो रनरेट का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा. भारत को बड़े अंतर से जीत की जरूरत नहीं होगी, सिर्फ जीत दर्ज करना ही काफी होगा. 4 अंकों के साथ भारत, 3 अंकों वाली टीम से अपने आप आगे रहेगा.

बारिश की संभावना न के बराबर (WI vs SA)

साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सुपर 8 का अहम मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाने वाला है. आजके मैच में बारिश की संभावना न के बराबर है.

1 मार्च का मुकाबला बन सकता है निर्णायक

अगर भारत जिम्बाब्वे को हरा देता है और उधर दूसरा मैच रद्द हो जाता है, तो 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला बेहद अहम हो जाएगा. उस दिन जीतने वाली टीम सेमीफाइनल की दौड़ में मजबूत स्थिति में होगी. दक्षिण अफ्रीका के लिए भी समीकरण साफ होगा. उसे अपने आखिरी मैच में जिम्बाब्वे को हराना होगा, जिससे उसके 5 अंक हो जाएंगे और वह आगे बढ़ सकता है.

भारत का पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं होगी

हालांकि इस स्थिति में भारत के लिए एक बात साफ है  अगर वह अपने बचे हुए किसी भी मैच में हारता है, तो सेमीफाइनल की उम्मीद खत्म हो जाएगी. इसलिए दोनों मैच जीतना बेहद जरूरी होगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Supreme Court Bans NCERT Book BREAKING: 'उन्होंने गोली चलाई और ज्यूडिशरी आज लहूलुहान है' - SC
Topics mentioned in this article