Mukul Chaudhary Batting Video viral: आईपीएल हमेशा से एक ऐसा मंच रहा है जहां अनसंग टैलेंट को अपना जलवा दिखाने का मौका मिलता है. लखनऊ और केकेआर के बीच मैच के दौरान भी कुछ ही हुआ जब अनजान खिलाड़ी मुकुल चौधरी लखनऊ की जीत में हीरो बनकर सामने आए. लखनऊ ने केकेआर को आखिरी गेंद पर हराया, मुकुल चौधरी ने मैच में उस समय आतिशी पारी खेली जब लखनऊ को सबसे ज्यादा जरूरी थी. मुकुल ने मैच में 27 गेंद पर 54 रन की नाबाद पारी खेली, अपना पारी में मुकुल ने 2 चौके और 7 छक्के लगाए. उन्होंने अपनी आतिशी पारी में धोनी के मशहूर 'हेलिकॉप्टर शॉट' भी लगाया जिसका वीडियो वायरल हुआ है, इस शॉट ने फैंस में जबरदस्त उत्साह भर दिया था और पूरे स्टेडियम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी पुरानी यादें ताजा हो गई.
ऐसा शॉट जिसे देख दुनिया हुई हैरान
वैसे, इसके अलावा मुकुल ने एक ऐसा भी शॉट मारा जिसे देखकर कमेंटेटर के भी होश उड़ गए. दरअसल, जब लखनऊ को जीत के लिए 2 गेंद पर 7 रन की दरकार थी, तब मुकुल ने वह किया जिसकी उम्मीद गेंदबाज को भी नहीं थी. मुकुल ने वैभव अड़ोडा की गेंद पर कलाई का अविश्वसनीय उपयोग कर ऑफ साइड में हैरतअंगेज छक्का जमा दिया. जिसे देखकर कमेंटेटर हैरान रह गए.
संजीव गोयनका ने बजाई ताली, रहाणे भी हो गए हैरान
वहीं, इस हैरत भरे शॉट को देखकर दर्शक दीर्घा में बैठे टीम के मालिक संजीव गोयनका भी हैरान थे और ताली बजाकर रिएक्ट किया. यहीं नहीं, केकेआर कप्तान रहाणे भी इस शॉट को देखकर खुद को ताली बजाने से रोक नहीं पाए. कमेंटेटर ने इस शॉट को कहा, ..अविश्वसनीय..!
ये भी पढ़ें- IPL 2026: कौन हैं मुकुल चौधरी? KKR के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर पलट दी बाजी, क्रिकेट जगत हुआ हैरान
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी vs सचिन तेंदुलकर: 15 साल के वैभव और तब के 16 साल के सचिन ..किसमें कितना है दम ! जानें
धोनी को देखकर क्रिकेटर बनने का सपना देखा
मुकुल चौधरी धोनी को देखते हुए बड़े हुए हैं, उनसे चीजें सीखी हैं और उन दृश्यों को अपने जहन में बसाए रखा है. मुकुल चौधरी ने ESPN Cricinfo से कहा था कि, “मैंने हमेशा MS धोनी को अपना आदर्श माना है, क्योंकि मैं खुद भी एक विकेटकीपर हूं, मैंने हमेशा उन्हें बहुत करीब से देखा है. 2011 वर्ल्ड कप का उनका वह 'हेलीकॉप्टर शॉट' मुझे आज भी अपने बचपन की तरह याद है. ऐसी यादें हमेशा आपके साथ रहती है. वह हमेशा से मेरे रोल मॉडल रहे हैं. मैं भी एक 'फिनिशर' हूं, और मैं उन्हीं की तरह बनना चाहता हूं. ऐसा खिलाड़ी जो मैच को फिनिश करे. इसीलिए वह मेरे रोल मॉडल हैं.














