Babar Azam, Shaheen Afridi combine for mind-blowing catch: पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच शनिवार को मुकाबले के साथ मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है। सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे ग्रुप-ए के इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर नीदरलैंड्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है. इस मैच में बाबर आजम और शाहीन अफरीदी ने मिलकर एक चमत्कारिक कैच लिया जिसकी तारीफ हो रही है. दोनों ने मिलकर एक मुश्किल कैच को लेकर फैन्स को झूमने का मौका दिया. दरअसल, नीदरलैंड की पारी का पांचवां ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट बन गया जब मोहम्मद नवाज ने लेविट को गेंद फेंकी. डच बल्लेबाज ने ग्राउंड पर एक बड़ा शॉट खेलने के लिए अपना एक घुटना मोड़ा, गेंद का अच्छा संपर्क हुआ जिससे ऐसा लगा कि गेंद बाउंड्री लाइन के पार चली जाएगी. लेकिन क्रिकेट में चमत्कार होते हैं
इस गेंद पर भी ऐसा ही हुआ. बाबर आज़म लॉन्ग-ऑफ पोजीशन से अपनी दाईं ओर दौड़े और दोनों हाथों से गेंद को हवा में पकड़ा. लेकिन जब उन्हें लगा कि वह गेंद को लेकर बाउंड्री लाइन को पार कर जाएंगे तब बाबर ने समझदारी दिखाई और बांउड्री लाइन के पार करने से पहले गेंद को वापस मैदान के अंदर फेंक दिया.
पास में मौजूद शाहीन अफरीदी ने बाउंड्री लाइन तक पहुंचने से पहले ही गेंद को पकड़ लिया. इस रिले कोशिश से लेविट की 15 गेंदों में 24 रन की पारी खत्म हो गई और पाकिस्तान को एक अहम सफलता मिली. पाकिस्तान के खिलाड़ी जो हमेशा कैट टपकाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार 'चमत्कारिक' कैच लेकर दुनिया को हैरान कर दिया. सोशल मीडिया पर इस कैच की भरपूर तारीफ हो रही है.
वहीं मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी की, नीदरलैंड ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाए, पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब और अबरार अहमद ने दो-दो विकेट लिए. सलमान मिर्जा को तीन विकेट मिला.













