दुनिया के सबसे महान तेज गेंदबाज में से एक रहे वसीम अकरम ने ऐसे टॉप 3 तेज गेंदबाजों के नाम बताएं हैं जिसे वो दुनिया का सबसे महान तेज गेंदबाज मानते हैं, वसीम ने उन तीन गेंदबाजों को ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम करार दिया है. वसीम ने ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम गेंदबाज के लिए पहले नंबर पर वेस्टइंडीज के मैल्कम मार्शल का नाम लिया है.
"स्विंग ऑफ सुल्तान" ने कहा, इसका जवाब देना मेरे लिए मुश्किल है, अगर मुझे केवल एक चुनने को कहा जाए तो यकीनन वह मैल्कम मार्शल होंगे. मैल्कम मार्शल मेरे लिए सबसे महान गेंदबाज हैं. और मेरे लिस्ट में नंबर 1 पर होंगे. वह मेरे लिए ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम है. जब आप डेनिस लिली के लिए बात करते हैं तो वह भी ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम की श्रेणी में शामिल हो सकते हैं. उसने ऑस्ट्रेलिया के लिए खूब विकेट लिए हैं. उसने इंग्लैंड में, न्यूजीलैंड में जाकर विकेट लिए हैं. जहां भी गए उन्होंने विकेट निकाले हैं. लेकिन पाकिस्तान और भारत में विकेट नहीं ले पाए हैं.
लेकिन मैल्कम मार्शल ने भारत और पाकिस्ताम में आकर भी विकेट चटकाने में सफलता हासिल की है. इसलिए वह नंबर 1 हैं और रहेंगे. वसीम ने इसेक अलावा नंबर 2 पर कर्टली एम्ब्रोस और नंबर 3 पर पाकिस्तानी गेंदबाज ने ग्लेन मैक्ग्राथ का चुनाव किया है. वहीं, अकरम ने खुद को टॉप 3 ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम तेज गेंदबाज की श्रेणी में नहीं रखा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं