क्या नर्वस थे वैभव सूर्यवंशी? ‘बुमराह के खिलाफ फर्स्ट बॉल में छक्का हमेशा मेरे माइंड में रहेगा, पर बोल्ट को जो छक्का मारा वो..’

Vaibhav Sooryavanshi Vs Jaspirt Bumrah: जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज को पहली ही गेंद पर छक्का लगाने के बाद दुनिया भर के कई दिग्गज वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग को डिकोड कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Vaibhav Sooryavanshi Vs Jaspirt Bumrah in IPL 2026

Vaibhav Sooryavanshi faces Jasprit Bumrah in anticipated IPL clash: ‘मैं बॉल पर फ़ोकस कर रहा था, बॉलर पर नहीं,'  सिर्फ़ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की ये लाइन और उनकी ये फ़िलॉसफ़ी अब हर उम्र के बल्लेबाज़ों के लिए एक टेम्प्लेट बनती दिख रही है. जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज को पहली ही गेंद पर छक्का लगाने के बाद दुनिया भर के कई दिग्गज वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग को डिकोड कर रहे हैं. सभी दिग्गज एक बात ज़रूर कह रहे हैं कि एक तो वैभव सूर्यवंशी फ़ीयरलेस यानी बेख़ौफ़ बल्लेबाज़ी करते हैं. दूसरा, उन्होंने अपने स्किल्स पर काफ़ी मेहनत भी की है. मुंबई के ख़िलाफ़ मैच के बाद खुद वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स द्वारा जारी किये गये इंटरव्यू में अपने माइंडसेट, अप्रोच, बैटिंग के तरीके, प्रैक्टिस, ड्रिल और पार्टनर यशस्वी जायसवाल के साथ बैटिंग की गुत्थियां सुलझा दीं. 

क्या नर्वस थे वैभव सूर्यवंशी?
मुंबई के ख़िलाफ़ राजस्थान की शानदार जीत के बाद 15 साल के तूफ़ान, वैभव ने अपने टीम मैनेजर रोमी भिंडर से बात करते हुए कहते हैं, “बुमराह को फेस करने से पहले कोशिश थी कि बॉलर को ना देखूं, बॉल को देखूं. मैं थोड़ा तो नर्वस था कि इतना बड़ा बॉलर सामने है. लेकिन मैं ट्राई कर रहा था कि मेरा जो गेम है, मैं उसको बैक करूं. बॉलर को ना देख कर गेंद को देखकर खेलूं.”

मैच से पहले क्या ड्रिल की?
वेटरन टीम मैनेजर रोमी वैभव से कहते हैं कि मैच से पहले आपने विक्रम सर (राठौर, बैटिंग कोच) और सिड सर (परफ़ोरमेंस कोच सिद्धार्थ लाहिड़ी) को कहा कि आप ड्रिल करना चाहते हैं, वो क्या था. वैभव जवाब देते हैं, “एक दो ड्रिल है जिससे काफ़ी हेल्प होता है. कम डिस्टेंस से वो ड्रिल करते हैं और हमारे साथ जो पाजी हैं सारे वो काफ़ी तेज़ फेंकते हैं. उससे बॉलर के सामने जाने पर थोड़ा एक्सट्रा टाइम मिलता है और उससे काफ़ी हेल्प हो जाता है.”

वैभव ये भी कहते हैं, “दो इनिंग से मैं अच्छे शॉट्स खेलकर आउट हुआ हूं. थोड़ा और टिकता तो और अच्छा स्कोर होता. लेकिन कोई बात नहीं अगले मैच में और इंप्रूव करने की कोशिश करूंगा.”  

Advertisement

यशस्वी जायसवाल ने कहा, ‘मारते रहो'
वैभव सूर्यवंशी ने ये भी बताया कि यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग के दौरान उन्होंने आपस में ज़्यादा बातें नहीं कीं. लेकिन कहा, “यशस्वी मुझसे कहते रहे कि मारते रहो. लेकिन फर्स्ट ओवर में उनकी बैटिंग देखकर मेरा कॉन्फ़िडेंस बढ़ गया. इससे मेरे बैटिंग में भी काफ़ी हेल्प हुआ. एक साइड से एक बैटर डोमिनेट कर रहा था तो मेरे ऊपर कम प्रेशर (दबाव) रहा.”

कौन-सा छक्का सबसे अच्छा
वैभव ने IPL 2026 की अबतक खेली गई तीन पारियों में चेन्नई के खिलाफ़ 52, गुजरात के ख़िलाफ़ 31 और मुंबई के ख़िलाफ़ 14 गेंदों पर 39 रनों की पारियां खेलीं. मुंबई के ख़िलाफ़ आख़िरी पारी में उन्होंने 1 चौका और 5 छक्के (2 जसप्रीत बुमराह, 2 शार्दूल ठाकुर और एक ट्रेंट बोल्ट को) लगाये. रोमी भिंडर वैभव और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी की तारीफ़ करते हुए कहते हैं कि उन्होंने वर्ल्ड के इतने अच्छे पांच बॉलर्स (जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पांड्या, दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर और अल्लाह मो. ग़ज़नफ़र) का सामना करते हुए इतने रन बनाये. 

Advertisement

रोमी भिंडर वैभव से पूछते हैं कि उन्होंने आख़िरी पारी में पांच छक्के लगाये, मगर उन्हें कौन-सा सबसे अच्छा छक्का या शॉट लगा? वैभव कहते हैं, “बोल्ट वाला छक्का और शॉट मेरे लिए सबसे अच्छा था. बुमराह को मैं फ़र्स्ट टाइम खेल रहा था तो वो मेरे लिए मेमोरेबल मोमेंट था कि मैं फर्स्ट बॉल पर ही छक्का मारा. तो वो तो मेरे लिए रहेगा ही माइंड में हमेशा के लिए!”

ये भी पढ़ें- DC vs GT: केएल राहुल का IPL में धमाका, तोड़ दिया Virat Kohli का महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने'

ये भी पढ़ें- IPL 2026: LSG बनाम KKR, टॉस के समय होगा सुनिल नरेन और वरुण के खेलने पर फैसला

Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire | क्या कभी भी टूट जाएगा युद्धविराम? ईरान की America को दो टूक | US Iran War