शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड हुआ स्वाहा, जानें अब T20 World Cup में किन गेंदबाजों ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट

वानिंदु हसरंगा ने इतिहास रच दिया है. वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Shahid Afridi
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हसरंगा ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है
  • हसरंगा ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 40 विकेट लेकर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा है
  • शाहिद अफरीदी ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए कुल 39 विकेट चटकाए थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Wanindu Hasaranga Created History: वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) ने इतिहास रच दिया है. वह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) का पीछे छोड़ा है. अफरीदी ने पाक टीम की तरफ से शिरकत करते हुए टी20 वर्ल्ड कप में 39 विकेट चटकाए थे, जबकि आज (श्रीलंका बनाम आयरलैंड) के मुकाबले के बाद वानिंदु हसरंगा के नाम टी20 वर्ल्ड कप में 40 विकेट हो गए हैं. पहले स्थान पर पूर्व बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) काबिज हैं. जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में में 50 विकेट चटकाए हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले दुनिया के टॉप तीन गेंदबाज 

50 विकेट - शाकिब अल हसन - बांग्लादेश
40 विकेट - वानिंदु हसरंगा - श्रीलंका
39 विकेट - शाहिद अफरीदी - पाकिस्तान

श्रीलंका की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने हसरंगा

यही नहीं वानिंदु हसरंगा श्रीलंका की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के नाम दर्ज था. जिन्होंने 38 विकेट चटकाए थे. मगर अब हसरंगा के विकेटों की संख्या 40 हो गई है.

वानिंदु हसरंगा का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

बात करें वानिंदु हसरंगा के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो वह श्रीलंका की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज हैं. 2019 से खबर लिखे जाने तक उन्होंने श्रीलंका की तरफ से कुल 95 मैच खेले हैं. इस बीच उनको 93 पारियों में 16.05 की औसत से 154 सफलता हाथ लगी है. हसरंगा के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पांच बार चार विकेट चटकाने का कारनामा है. 

वहीं बात करें उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने 95 मुकाबलों की 77 पारियों में 13.45 की औसत से 807 रन बनाए हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम दो अर्धशतक दर्ज है. 71 रनों की खेली गई अर्धशतकीय पारी एक मैच में खेली गई उनकी सर्वोच्च पारी है.

यह भी पढ़ें- SL vs IRE: मेंडिस, हसरंगा ने बदल दिया श्रीलंका का क्रिकेट इतिहास, शानका के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, बने 6 कीर्तिमान

Advertisement
Featured Video Of The Day
RSS के कार्यक्रम में Mohan Bhagwat का बड़ा बयान, 'जाति नहीं योग्यता से तय होता है RSS का सरसंघचालक'
Topics mentioned in this article