नंबर 3 वसीम अकरम, विवियन रिचर्ड्स ने चुने दुनिया के टॉप- 3 सबसे महान गेंदबाज, बोले- 'वह GOAT हैं'

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने अपने करियर के समय के ऐसे 5 गेंदबाजों का चुनाव किया है जिसके खिलाफ बल्लेबाजी करना उनके लिए काफी मुश्किल हुआ करता था.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
विव रिचर्ड्स की टॉप-5 लिस्ट में भारतीय गेंदबाज नंबर-1
NDTV

दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज में से एक रहे विवियन रिचर्ड्स ने टॉप-5 ऐसे गेंदबाज का चुनाव किया है जिसके खिलाफ बल्लेबाजी करना उनके लिए काफी मुश्किल रहा था. पूर्व वेस्टइंडीज दिग्गज विव रिचर्ड्स ने पहले नंबर पर भारतीय लेग स्पिनर बी. एस. चंद्रशेखर का नाम लिया है. अपनी 5 गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर 1 पर भारतीय स्पिनर को जगह देकर विव रिचर्ड्स ने भारतीय फैन्स का दिल जीत लिया है. 

नंबर 1 बी. एस. चंद्रशेखर

विव रिचर्ड्स ने चंद्रशेखर को लेकर अपनी राय दी है और कहा है कि, "मुझे नहीं लगता कि किसी और की गेंदें उसकी तरह इतनी तेजी से अंदर की ओर मुड़ती थीं.  चंद्रशेखर ने उन्हें एक ऐसी सच्चाई से रूबरू कराया था जिसका सामना हर महान बल्लेबाज को कभी न कभी करना ही पड़ता है, सबसे मुश्किल गेंदबाज वह होता है जो आपको यह समझने का मौका ही नहीं देता कि आखिर हुआ क्या है."

नंबर 2 पर इमरान खान

महान विव रिचर्ड्स ने नंबर 2 पर इमरान खान का चुनाव किया है जिसे उन्होंने दुनिया का नंबर 1 ऑलराउंडर करार दिया है. इमरान को विव रिचर्ड्स ने उन बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक बताया, जिनका उन्होंने कभी सामना किया था. उन्होंने इयान बॉथम और कपिल देव जैसे असाधारण क्रिकेटरों के खिलाफ भी खेला था, फिर भी रिचर्ड्स ने इमरान खान को बेहतरीन ऑलराउंडर करार दिया और कहा कि इमरान के खिलाफ बैटिंग करना मुश्किल हुआ करता था. 

नंबर 3 पर वसीम अकरम

इसके बाद नंबर 3 पर विव रिचर्ड्स ने पाकिस्तान के ही वसीम अकरम को जगह दी है. विव रिचर्ड्स ने वसीम को दुनिया का सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज करार दिया है. विव रिचर्ड्स ने वसीम को लेकर अपनी राय दी है और कहा 'वसीम अकरम के खिलाफ मुझे काफी कम खेलने का मौका मिला लेकिन उसकी एक गेंद मुझे हमेशा याद रहेगी'. रिचर्ड्स ने वसीम को लेकर आगे कहा कि, "वसीम को बाकी पेसरों से अलग बनाती थी उनकी अप्रत्याशित गेंदबाजी, बाएं हाथ से निकली गेंद आखिरी क्षणों में स्विंग होती थी. अचानक अतिरिक्त उछाल ले सकती थी या ऐसे कोण से आ सकती थी जिसकी बल्लेबाज कल्पना भी नहीं कर सकता था". रिचर्ड्स ने अकरम को दुनिया का अदभूत गेंदबाज करार दिया है. 

Advertisement

वसीम की एक बाउंसर जिसने चौंका दिया था

वसीम अकरम की एक बाउंसर को याद करते हुए विव रिचर्ड्स कहा कि,  "वह गेंद इतनी तेज थी कि वह उसे ठीक से देख भी नहीं पाए, इससे पहले कि वह कोई प्रतिक्रिया दे पाते, गेंद विकेटकीपर के दस्तानों में पहुंच चुकी थी और उन्हें सिर्फ उसके टकराने की आवाज सुनाई दी. यह अनुभव उनके क्रिकेट करियर की सबसे अविश्वसनीय यादों में से एक बनकर रह गई थी". 

नंबर 4 पर डेनिस लिली 

इसके बाद विव रिचर्ड्स ने नंबर 4 पर ऑस्ट्रेलिया के डेनिस लिली को जगह दी है. लिली को विव रिचर्ड्स ने अपने करियर का एक और मुश्किल गेंदबाज बताया है जिसके खिलाफ बल्लेबाजी करना हमेशा उन्हें चुनौती देता था. 

Advertisement

नंबर 5 पर  जेफ थॉमसन

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ने जेफ थॉमसन को नंबर 5 पर जगह दी है.  रिचर्ड्स को ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेफ थॉमसन का अनोखा बॉलिंग एक्शन हमेशा  याद रहा. विव रिचर्ड्स ने ने कहा कि, "जेफ थॉमसन अपने 'स्लिंगिंग' एक्शन की वजह से, वे गेंद को आखिरी पल तक अपने शरीर के पीछे छिपाए रखते थे, जब तक बल्लेबाज को गेंद की दिशा का पता चलता, तब तक प्रतिक्रिया देने के लिए बहुत कम समय बचता था.  थॉमसन अपनी असाधारण गति के लिए पहले से ही खौफ का कारण बने हुए थे. लेकिन जिस बात से बल्लेबाज सबसे ज्यादा परेशान होते थे, वह थी उनकी गेंदबाजी एक्शन.

यह भी पढ़ें | जब शोएब अख्तर की 155 KM/H की रफ्तार से कांप उठे थे रिकी पोंटिंग, रावलपिंडी एक्सप्रेस' ने सुनाया किस्सा

यह भी पढ़ें | नंबर 1 गिल, नंबर 2 पर सचिन तेंदुलकर का जलवा, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी वनडे पारी खेलने वाले बल्लेबाज

यह भी पढ़ें | नंबर 5 पर राहुल या अक्षर, 2 खिलाड़ियों का आखिरी मैच, तीसरे वनडे के लिए ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग -11

Advertisement

Featured Video Of The Day
जब NDTV क्रिएटर्स के मंच पर होगा कविता और संगीत का मिलन, ऐसे जमेगा रंग

Topics mentioned in this article
Walter Robins
Vivian Richards
Imran Ahmad Khan Niazi
Wasim Akram
Bhagwat Chandrasekhar
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं