IND vs PAK नहीं, IND+PAK! सहवाग ने चुनी सबसे खतरनाक प्लेइंग XI, सचिन-सौरव ओपनर, कपिल-इमरान को भी मिली जगह

वीरेंद्र सहवाग ने भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को मिलाकर अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है. टीम में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, इंजमाम-उल-हक, एमएस धोनी, कपिल देव और इमरान खान जैसे बड़े स्टार नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
वीरेंद्र सहवाग

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को मिलाकर एक मजबूत प्लेइंग इलेवन बनाई है. जिसमें एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. क्रिकेट की दुनिया में 'मुल्तान के सुल्तान' नाम से मशहूर सहवाग ने ओपनर के तौर पर सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली का चुनाव किया है. इन दोनों भारतीय बल्लेबाजों ने बतौर ओपनर वनडे में एक अमिट छाप छोड़ी है. तीसरे स्थान पर उन्होंने इंजमाम-उल-हक को रखा है, जो आज भी पाकिस्तान की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं. 

सहवाग ने चौथे स्थान के लिए युवराज सिंह पर भरोसा जताया है. वहीं विकेटकीपर खिलाडी के तौर पर उन्होंने एमएस धोनी पर दाव खेला है. धोनी विकेटकीपिंग के साथ-साथ मैच फिनिशर के तौर भी विख्यात हैं. भारतीय टीम के लिए निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कई ऐतिहासिक मुकाबले जिताए हैं. 

छठवें और सातवें स्थान के लिए उन्होंने दो ऑलराउंडर खिलाड़ियों को शामिल किया है. ये दोनों ऑलराउंडर खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारत और पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव और इमरान खान हैं. मुख्य स्पिनर के तौर पर अनिल कुंबले पर भरोसा जताया है. 

सहवाग ने पेस तिकड़ी के तौर पर वसीम अकरम, वकार यूनुस और जवागल श्रीनाथ को शामिल किया है. वसीम अकरम पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज हैं. वहीं यूनुस का नाम दूसरे स्थान पर आता है. भारत में श्रीनाथ का नाम दिग्गज तेज गेंदबाजों में शामिल है. 

Advertisement

सहवाग ने भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को मिलाकर चुनी खतरनाक प्लेइंग XI 

सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, इंजमाम-उल-हक, युवराज सिंह, एमएस धोनी (विकेटकीपर), कपिल देव, इमरान खान, अनिल कुंबले, वकार यूनुस, वसीम अकरम और जवागल श्रीनाथ. 

यह भी पढ़ें- 'बस अब कुछ मत करो, गेंद जरूरत से ज्यादा मूव कर रही है', ख्वाजा ने सुनाया ड्रेसिंग रूम का किस्सा

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
सोनिया गांधी ने क्यों लिखी किताब, UP में 80 बनाम 20 का नया समीकरण क्या है?

Topics mentioned in this article
India
Pakistan
Virender Sehwag
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं