जसप्रीत बुमराह या हार्दिक पंड्या नहीं, इस कारण मुंबई इंडियंस का हो रहा है बुरा हश्र, वीरेंद्र सहवाग ने बताया

Virender Sehwag react on Mumbai Indians in IPL 2026: मुंबई की परेशानियां हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद से मिली हार में एक बार फिर सामने आईं, जहां बोर्ड पर 243/5 का मजबूत स्कोर बनाने के बावजूद, वे हार गए. हैदराबाद ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. पिछले मैच में लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही एमआई इस बार लक्ष्य की रक्षा नहीं कर सकी. यह टीम की कमजोरियों को उजागर करता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Virender Sehwag big Statement on Mumbai Indians in IPL 2026:

Virender Sehwag on Mumbai Indians: विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की. 9 में से 6 मैच जीतकर एसआरएच प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि एमआई 8 में से 6 मैच गंवाकर 9वें स्थान पर है.इस सीजन मुंबई इंडियंस की टीम उस उम्मीद पर खड़ी उतर नहीं पाई है जिसके लिए यह टीम जानी जाती थी. मुंबई इंडियंस की इस हालत को लेकर भारत के पूर्व दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने रिएक्ट किया है.

सहवाग ने मुंबई इंडियंस की टीम को लेकर बात की और कहा, "मुंबई की समस्या उनके प्लान को लागू करने में है. वे अपनी योजनाओं को ठीक से अमल में नहीं ला पा रहे हैं. जब आपको विकेटों की जरूरत होती है, तो आपको सफलता नहीं मिल पाती. आप रन कैसे रोकेंगे? आप रन तभी रोक सकते हैं, जब आप विरोधी बल्लेबाजों को आउट करें. सहवाग ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "पहले, वे जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की मदद से शुरुआत में ही विकेट ले लेते थे. लेकिन आज बुमराह काफी महंगे साबित हुए. उनकी गेंदबाजी का तरीका भी आज अच्छा नहीं रहा."

सहवाग ने यह भी बताया कि मुंबई इंडियंस ने शार्दुल ठाकुर को 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर टीम में शामिल तो किया, लेकिन उन्हें गेंदबाजी का कोई मौका ही नहीं दिया. इस चर्चा में शामिल मुरली कार्तिक ने कहा, "मुझे तो यह बात बिल्कुल भी समझ नहीं आई."कार्तिक ने आगे कहा, "उन्हें शार्दुल से कम से कम एक ओवर तो जरूर करवाना चाहिए था. वह विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं .उन्हें गेंदबाजी क्यों नहीं दी गई, इस बात का जवाब सिर्फ हार्दिक पंड्या ही दे सकते हैं. जब भी उन्होंने गेंदबाजी की है, उन्होंने विकेट जरूर लिए हैं. कप्तान अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन टीम की गेंदबाजी काफ़ी कमजोर नजर आ रही है"

ये भी पढ़ें- Video: भगवान से क्या मांगते हैं वैभव, 'कोई पर्सनल होकर बोले तो बुरा तो लगता ही है..' यह कहकर वैभव सूर्यवंशी ने कैसे ले लिया बदला!

Advertisement

ये भी पढ़ें-  Riyan Parag vaping row: वेपिंग की रियान पराग को मिली सजा, अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक्शन में BCCI, जल्द उठाएगा सख्त कदम

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Elections 2026: EVM पर Mamata Banerjee का धरना! |Exit Poll Results 2026