Champions Trophy, 2025 India vs Australia: भारत और ऑस्ट्र्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबला दुबई में होना है. भारतीय टीम इस मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाना चाहेगी. इस मैच में सबकी नजर एक बार फिर विराट कोहली पर होगी. कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2367 रन बना पाने में सफल रहे हैं. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 शतक लगाने में सफलता हासिल की है. एक शतक लगाते ही कोहली, सचिन तेंदुलकर की बराबरी करने में सफल हो जाएंगे. वनडे में सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 शतक लगाए हैं. वहीं, एक ओर जहां भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड की बराबरी करने की दहलीज पर हैं तो वहीं दूसरी ओर कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी चुनौती लेग स्पिनर एडम जैम्पा से मिलने वाली है.
विराट कोहली और जांपा के बीच जबर्दस्त राइवलरी देखने को मिलती है (विराट कोहली vs एडम जंपा वनडे में, Virat Kohli vs Adam Zampa in ODIs)
विराट कोहली और एडम जंपा का वनडे में कुल 14 बार सामना हुआ है. स्टार बल्लेबाज़ ने ज़म्पा की 245 गेंदों पर 264 रन बनाए हैं. कोहली ने ज़म्पा के खिलाफ़ 20 चौके लगाए हैं और उनका आउट होने का प्रतिशत 35.71% है. 5 बार कोहली आउट भी हुए हैं.
विराट कोहली और एडम जंपा (वनडे में किसमें कितना है दम)
गेंद | 245 |
रन | 264 |
आउट | 5 |
डॉट | 73 |
डिसमिसल रेट | 35.71% |
लेग स्पिन के खिलाफ विराट कोहली (Virat Kohli's stats against leg-spinners in ODIs)
कब से कब तक | मैच | रन | डिसमिसल | औसत | स्ट्राइक रेट |
ओवरऑल | 89 | 1435 | 23 | 62.4 | 100.7 |
2024-2025 | 5 | 42 | 4 | 10.5 | 0.0 |