IND vs SA: ये 5 रिकॉर्ड विराट का कर रहे हैं इंतजार, क्या अफ्रीका के खिलाफ पूरा कर पाएंगे कोहली?

India vs South Africa ODI Series: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वनडे सीरीज में विराट कोहली का बल्ला चलता है तो वह कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर सकते हैं, जो कुछ इस प्रकार है-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Virat Kohli
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 30 नवंबर 2025 से शुरू हो रही है
  • विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28000 रन बनाने के लिए अभी 327 रन दूर हैं
  • कोहली 344 रन बनाने पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Virat Kohli, India vs South Africa ODI Series: क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त होने के बेहद करीब है. भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA ODI Series) के बीच खेले जाने वाले 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज (30 नवंबर 2025) से हो रहा है. इस सीरीज में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला चलता है तो वह कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर सकते हैं, जो कुछ इस प्रकार है-

28, 000 रन के आंकड़े को छूने से कोहली 327 रन दूर

विराट कोहली ने देश के लिए 2008 से खबर लिखे जाने तक कुल 553 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 620 पारियों में 52.21 की औसत से 27673 रन निकले हैं. 3 मैचों की खेली जाने वाली सीरीज में अगर वो 327 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 28, 000 रन के आंकड़े को छू लेंगे.

344 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे कोहली

यही नहीं तीन मैचों की सीरीज में अगर वह 344 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल वह 27673 रनों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं. दूसरे स्थान पर पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर कुमार संगकारा (28016) और पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर (34357) का नाम आता है. 

बड़ा रिकॉर्ड कोहली का कर रहा है इंतजार

रांची में खेले जाने वाले आज के वनडे मुकाबले में अगर विराट कोहली एक और 50+ की पारी खेलने में कामयाब होते हैं तो वह घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा 50+ की पारी खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.

50+ पारी का शतक पूरा करेंगे आज विराट!

यही नहीं आज के मुकाबले में उनके बल्ले से एक और 50+ की पारी निकलती है तो वह घरेलू मैदान पर 50+ पारी खेलने का शतक पूरा कर लेंगे. फिलहाल वह खास उपलब्धि से एक और 50+ की पारी से दूर हैं.

शतक के साथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे कोहली

दक्षिण अफ्रीका के साथ शुरू हो रहे वनडे सीरीज में विराट कोहली एक और शतक लगाने में कामयाब होते हैं तो वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल वह सचिन के साथ एक पायदान पर काबिज हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- फाफ डु प्लेसिस का कैसा रहा IPL करियर, कितने टीमों की तरफ से लिया हिस्सा? कितनी बार उठाई ट्रॉफी? जानें सबकुछ

Featured Video Of The Day
Ayatollah Khamenei के बेटे Mojtaba Khamenei होंगे ईरान के नए सुप्रीम लीडर | Iran War | BREAKING
Topics mentioned in this article