PBKS vs RCB Qualifier 1: विराट कोहली का दिखा कप्तानी अंदाज, पंजाब किंग्स का हुआ खस्ताहाल, वीडियो वायरल

Virat Kohli RCB vs PBKS Qualifier 1 IPL 2025: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया था फैसला.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Virat Kohli celebration vs PBKS in Quliifier 1

Virat Kohli in Captain Role RCB vs PBKS Qualifier 1 IPL 2025: आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बल्लेबाजी का न्योता मिलने के साथ ही पंजाब ने खेल की शुरुआत की और इसके साथ ही पंजाब शुरुआत बहुत ही खराब रही और 50 रन पर ही 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद भी नियमित अंतराल पर विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और 78 के स्कोर तक आते आते पंजाब के 8 खिलाड़ी पवेलियन लौट गए और पूरी टीम 10 विकेट गंवाकर 101 रन ही बना सकी.

इसके साथ ही फाइनल का टिकट कटाने के लिए आरसीबी को 102 रनों का लक्ष्य दिया. इस दौरान आरसीबी की धारदार गेंदबाज़ी जारी रही, इस दौरान भुवनेश्वर कुमार ने 1, जोश हेजलवुड ने 2 विकेट, यश दयाल ने 2 विकेट और सुयश शर्मा ने 3 विकेट अपने नाम किया.

विराट कोहली के जश्न का वीडियो हुआ वायरल 

विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी के गेंदबाजों का हौसला अपने अंदाज में बढ़ाते नजर आये. इतना ही नहीं, मैच के दौरान विराट कोहली मुकाबले की अहमियत को समझते हुए मैदान में कई बार कप्तान के अंदाज में फील्ड सेटिंग और खिलाड़ियों को समझाते हुए नजर आये. वैसे भी विराट जब मैदान पर होते हैं तो वो पूरे मुकाबले के दौरान आकर्षण का केंद्र रहते हैं, ठीक वैसे ही वो पंजाब के खिलाफ मुकाबले में नजर आये जब भुवनेश्वर कुमार ने प्रभसिमरण सिंह को पवेलियन भेजा और विराट हवा में उछलकर जश्न मानते हुए नजर आये जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement

क्वालीफायर 1 का विजेता 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल में पहुंच जाएगा, जबकि हारने वाली टीम रविवार को उसी स्थान पर क्वालीफायर 2 गेम के जरिए खिताबी मुकाबले में प्रवेश करने का एक और मौका पाएगी. लीग चरण की तालिका में शीर्ष पर रहने वाली पीबीकेएस 11 साल बाद पहली बार आईपीएल प्लेऑफ का खेल खेल रही है. पिछली बार जब ये दोनों टीमें उनके मैदान पर मिली थीं, तो आरसीबी ने मैच जीता था. आरसीबी के लिए एक बड़ी बात यह भी है कि पाटीदार उनकी कप्तानी में वापस आ गए हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: मिसाइल और ड्रोन के बीच ‘इनाम वॉर’, Mojtaba Khamenei का पता बताने पर 92 करोड़ इनाम!