आईपीएल से पहले विराट कोहली का विस्फोट, छक्के-चौकों से गूंज उठा स्टेडियम, VIDEO

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं. जिसका एक वीडियो आरसीबी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा किया है. यहां उन्हें बड़े बड़े शॉट लगाते हुए देखा जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Virat Kohli

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से हो रहा है. टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ है. अहम मुकाबले के लिए आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान में जमकर पसीना भी बहा रहे हैं. जिसका एक वीडियो आरसीबी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर साझा किया है. यहां उन्हें बड़े बड़े शॉट लगाते हुए देखा जा सकता है. टीम ने वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'एक्शन में गोट.'

आरसीबी फैंस को कोहली से है काफी उम्मीदें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के साथ-साथ फैंस को भी पिछले साल की तरह ही इस साल भी विराट कोहली से धांसू प्रदर्शन की उम्मीद है. कोहली इन उम्मीदों पर खरे उतरने में भी माहिर हैं. पिछले साल फ्रेंचाइजी के लिए उन्होंने 14 मैचों 602 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से आठ अर्धशतक देखने को मिले थे. 

कोहली का आईपीएल करियर 

विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं. 2008 से खबर लिखे जाने तक उन्होंने यहां कुल 267 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 259 पारियों में 39.55 की औसत से 8661 रन निकले हैं. कोहली के नाम आईपीएल में आठ शतक और 63 अर्धशतक दर्ज है. 113 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. 

Advertisement

आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, जॉर्डन कॉक्‍स, विकी ओस्‍टवाल, विहान मल्‍होत्रा और कनिष्‍क चौहान.

यह भी पढ़ें- इरफान पठान ने चुनी CSK की प्लेइंग XI, धोनी को नहीं मिला मौका, जानें किसे मिली कमान

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
Trump Big Statement on Iran: "आपने Pearl Harbour के बारे में क्यों नहीं बताया?" Trump का बयान
Topics mentioned in this article