IND vs AUS: अश्विन के विदाई में विराट के निकले आँसू ने फैंस को किया इमोशनल, तस्वीरें हुई वायरल

Virat Kohli Emotional During Ashwin Farewell Speech: जब अश्विन ड्रेसिंग रूम में अपना अंतिम भाषण दे रहे थे, तो विराट कोहली की आंखों में आंसू आ गए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Virat Kohli Emotional During Ashwin Farewell Speech

Virat Kohli Emotional During Ravichandran Ashwin Farewell Speech: रविचंद्रन अश्विन बचपन में अपनी असुरक्षाओं से बहुत लंबे समय तक जूझते रहे और शायद वह फिर से असुरक्षाओं के दलदल में नहीं फंसना चाहते थे. यही कारण है कि उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास लेना किसी भी उस व्यक्ति के लिए अप्रत्याशित नहीं होगा जिसने उनके सफर का अनुसरण किया है. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट के बाद सिडनी में भी संन्यास ले सकते थे लेकिन वह सिर्फ टीम के साथ जुड़े रहने के लिए तैयार नहीं थे.

किसी को भी उन्हें यह बताने की ज़रूरत नहीं पड़ी कि अब खेल से दूर जाने का समय आ गया है. अश्विन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी संक्षिप्त उपस्थिति में दुनिया को बता दिया कि वह जाने के लिए तैयार हैं. जब अश्विन ड्रेसिंग रूम में अपना अंतिम भाषण दे रहे थे, तो विराट कोहली की आंखों में आंसू आ गए. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच वायरल हो गई है.

Advertisement

@CricCrazyJohns

विदाई भाषण में बोले रविचंद्रन अश्विन 

"मेरे अंदर का भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर आज भले ही रिटायर हो गया हो, लेकिन मेरे अंदर का क्रिकेट कभी रिटायर नहीं होगा. मैं हर किसी का बेसब्री से इंतजार करूंगा और घर से आप लोगों का उत्साहवर्धन करूंगा. यह मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण है. ऐसा लग रहा है कि जैसे कल ही मेरा पहला 2011 ऑस्ट्रेलिया दौरा था, लेकिन यह एक खूबसूरत यात्रा है. मैंने टीम में बेहतरीन रिश्ते और दोस्ती बनाई है और मैंने अपने समय का पूरा आनंद लिया".

Featured Video Of The Day
Iran का नया दावा! Hormuz के पास US A-10 Warthog Jet मार गिराया | Trump | Iran US War | Khamenei