1 month ago

Vijay Hazare Trophy Sarfaraz Khan Century: विजय हजारे ट्रॉफी में बुधवार को चौथे राउंड के मैच खेले गए. जहां विराट कोहली के बिना दिल्ली छोटे लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाईं, तो वहीं मुंबई के लिए सरफराज खान ने तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. वहीं महाराष्ट्र के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक जड़ा. वैभव सूर्यवंशी की गैरमौजूदगी में बिहार की टीम ने नागालैंड को 8 विकेट से हरा दिया. (SCORECARD)

जयपुर में गोवा और मुंबई के बीच खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई की तरफ से खेलते हुए सरफराज खान ने विस्फोटक शतकीय पारी खेलते हुए न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले चयनकर्ताओं पर दबाव बढ़ा दिया है. गोवा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. मुंबई के लिए यशस्वी जायसवाल और अंगकृष रघुवंशी पारी की शुरुआत करने आए थे. अंगकृष 18 गेंद पर 11 और यशस्वी 64 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद तीसरे नंबर पर मुशीर खान और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए सरफराज खान ने मोर्चा संभाला.

दोनों भाइयों ने गोवा के गेंदबाजों की धुनाई शुरू की. मुशीर 66 गेंद पर 60 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन सरफराज खान कुछ अलग करने के इरादे से बल्लेबाजी करने उतरे थे. 56 गेंदों पर शतक पूरा करने वाले सरफराज खान ने 75 गेंदों पर 14 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 157 रन की विस्फोटक और आकर्षक पारी खेली. इस पारी के दम पर मुंबई ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 444 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज हार्दिक तामोरे ने 28 गेंद पर 53 और कप्तान शार्दुल ठाकुर ने 8 गेंद पर 27 रन की पारी खेली. मुंबई का लिस्ट ए क्रिकेट में यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. मुंबई का सर्वाधिक स्कोर 457 है, जो उसने 2021 में पुडुचेरी के खिलाफ बनाया था.

Dec 31, 2025 17:16 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates: मुंबई ने गोवा को हराया

मुंबई ने गोवा को हरा दिया है. जयपुर के जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड पर हुए मैच में मिले 445 के लक्ष्य के जवाब में गोवा ने 357 रन बनाए और 87 रनों से मैच हार गई. मुंबई की जीत के हीरो सरफराज खान रहे, जिन्होंने 157 रनों की पारी खेली. गोवा के लिए अभिनव तेजराना ने शतक जड़ा, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए.

Dec 31, 2025 16:57 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates: वैभव सूर्यवंशी ने बिना जीता बिहार

वैभव सूर्यवंशी के बिना बिहार ने जीत दर्ज की है. नागालैंड ने 212 रन बनाए थे और बिहार को जीत के लिए 213 का लक्ष्य दिया था. बिहार ने 2 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल किया. बिहार को मंगल महरौर और पीयूष सिंह ने तूफानी शुरुआत दिलाई. मंगल ने 84 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली. जबकि पीयूष 78 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं आखिरी में आकाश राज ने नाबाद 34 रनों की पारी खेली. नागालैंड के लिए चेतन बिस्ट ने 61 और हेम छेत्री ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली.

Dec 31, 2025 16:53 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates: विराट कोहली के बिना हारी दिल्ली

विराट कोहली के बिना इस मुकाबले में दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा है. 273 के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली सिर्फ 193 रनों पर ऑल-आउट हो गई.  हर्ष त्यागी दिल्ली के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 43 रनों की पारी खेली. उनके अलावा ऋतिक शौकीन ने 24 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली है. दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत इस मैच में फ्लॉप रहे और वह 24 रन बनाकर आउट हुए. ओडिशा के लिए संबित और देबाब्रता प्रधान ने 3-3 विकेट झटके हैं.

Dec 31, 2025 16:40 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates: उत्कर्ष ने दिलाई झारखण्ड को जीत

उत्कर्ष सिंह के नाबाद शतक से झारखण्ड ने तमिलनाडु को 9 विकेट से रौंद दिया. जीत के लिए मिले 244 के लक्ष्य का पीछा करते हुए झारखण्ड को शिखर मोहन और उत्कर्ष सिंह ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 201 रनों की साझेदारी की. शिखर मोहन 90 रन बनाकर आउट हुए. दूसरी तरफ विराट सिंह ने नाबाद 20 रन बनाए. उससे पहले तमिलनाडु ने प्रदोष पॉल और इन्द्रजित की पारियों के दम पर 45 ओवर में 243 रन बनाए थे.

Dec 31, 2025 16:35 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates: महाराष्ट्र 129 रनों से जीता

महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 331 रन बनाए थे. इसके जवाब में उत्तराखण्ड सिर्फ 202 रनों पर सिमट गई.  महाराष्ट्र के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 113 गेंदों में 124 रनों की पारी खेली थी. उनके अलावा सत्यजीत ने 56 रन बनाए. जबकि उत्तराखण्ड ने देवेंद्र सिंह के लिए 3 विकेट झटके. उत्तराखण्ड के लिए सौरभ रावत ने 56 रनों की पारी खेली.

Dec 31, 2025 16:32 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates: सरफराज की तूफानी पारी से मुंबई जीत की ओर

मुंबई के लिए इस मुकाबले में सरफराज खान ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 444 रनों की पारी खेली. मुंबई के लिए सरफराज खान ने 75 गेंदों में 9 चौके और 14 छक्कों के दम पर 157 रनों की पारी खेली. जबकि उनके भाई मुशीर खान ने 60, जायसवाल ने 46, और हार्दिक तमोरे ने 53 रनों की पारी खेली. मुंबई ने गोवा को जीत के लिए 445 का लक्ष्य दिया है. इसके जवाब में गोवा ने 40 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बना लिए हैं. गोवा वो जीत के लिए 60 गेंदों में 202 रन चाहिए. गोवा के लिए ललित यादव ने 64 रन बनाए हैं जबकि खबर लिखे जाने तक अभिनव तेजराणा 63 रन बनाकर खेल रहे हैं.

Advertisement
Dec 31, 2025 16:29 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates: प्रभसिमरन सिंह और नमन ने दिलाई पंजाब की जीत

पंजाब को जीत मिली है. हिमाचल प्रदेश ने पंजाब को जीत के लिए 222 रनों का लक्ष्य दिया था. हिमाचल के लिए पुखराज मान ने 76 और कप्तान मृदुल सुरोच ने 58 रन बनाए थे. पंजाब के लिए सुखदीप बाजवा ने 7.2 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटके. इसके जवाब में पंजाब की शुरुआत को खराब हुई थी. पंजाब ने 1 के स्कोर पर ही हरनूर सिंह और उदय के विकेट गंवा दिए थे. लेकिन फिर प्रभसिमरन सिंह और अनमोलप्रीत सिंह ने दूसरे विकेट के लिए 140 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई.

Dec 31, 2025 16:18 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates: दिल्ली हार की तरफ

विराट कोहली की अनुपस्थिति में दिल्ली हार की तरफ बढ़ रही है. दिल्ली को अभी 123 रनों की जरूरत है. और उसने 32 ओवर में 150 रन बना लिए हैं. नवदीप सैनी और हर्ष त्यागी संघर्ष कर रहे हैं. दिल्ली को 273 का लक्ष्य मिला है.

Advertisement
Dec 31, 2025 14:29 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates Rishabh Pant: एक बार फिर खामोश रहा ऋषभ पंत का बल्ला

ऋषभ पंत का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा. ओडिशा के खिलाफ 273 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंत मात्र 24 रन बना पाए. इसके साथ ही 3 विकेट खोकर दिल्ली की टीम ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है.

Dec 31, 2025 14:16 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates Mumbai vs Goa Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर फ्लॉप

अर्जुन तेंदुलकर की तेज पारी खत्म. वह पांच चौकों की मदद से 27 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए. गोवा के सामने अब मुश्किल चुनौती है.

Advertisement
Dec 31, 2025 13:54 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates: दिल्ली की खराब शुरुआत, ऋषभ पंत पर टिकी उम्मीद

ओडिशा की खिलाफ ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और 16 रन के भीतर ओपनिंग जोड़ी सार्थक रंजन 1 रन और प्रियांश आर्य 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, अब ऋषभ पंत से कप्तानी पारी उम्मीद है. आपको बता दें की ओडिशा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 272 रन बनाई और दिल्ली के सामने जीत के लिए सम्मानजनक लक्ष्य रखा है.

Dec 31, 2025 13:28 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates: विजय हजारे ट्रॉफी में देवदत्त पडिक्कल का धमाका

कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल ने पुडुचेरी के 116 गेंदों में 113 रन की बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के जड़े. ये उनका टूर्नामेंट में तीसरा शतक रहा. चार मैचों में पडिक्कल अब तक 406 रन बना चुके हैं. कर्नाटक ने पांडिचेरी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों के बाद 4 विकेट खोकर 363 रन बनाए.

Advertisement
Dec 31, 2025 13:00 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates: सरफराज खान की तूफानी पारी की बदौलत मुंबई ने बनाए 444 रन

मुंबई 450 रन बनाने से बस थोड़ा ही पीछे रह गई. उन्होंने गोवा के लिए 444 रनों का टारगेट रखा है, जिसका श्रेय काफी हद तक सरफराज खान की 75 गेंदों में 157 रनों की पारी को जाता है. अब सबकी नज़रें मुंबई के गेंदबाजों पर हैं.

Dec 31, 2025 12:51 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates Mumbai vs Goa: मुंबई 400 के पार

मुंबई ने अभी 21 गेंदें बाकी रहते हुए 400 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. हार्दिक तमोरे और शम्स मुलानी ने वहीं से आगे बढ़ाया जहां सरफराज खान ने छोड़ा था, जिससे मैच पर मुंबई की पकड़ और मजबूत हो गई है.

मुंबई: 403/6 (46.3 ओवर)

Dec 31, 2025 12:41 (IST)

Dec 31, 2025 12:33 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates Mumbai vs Goa Sarfaraz Khan: सरफराज की शानदार पारी यहां देखिए

150 रन पूरे करने के कुछ ही देर बाद सरफराज खान आउट हो गए. उन्होंने सिर्फ 75 गेंदों में 157 रन बनाए, जिससे मुंबई की 400 रन बनाने की उम्मीदें बढ़ गईं. उन्होंने क्रीज पर रहते हुए 14 छक्के और नौ चौके लगाए.

Dec 31, 2025 12:31 (IST)

Dec 31, 2025 12:16 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates Mumbai vs Goa Sarfaraz Khan: सरफराज खान की तूफानी पारी पर लगा ब्रेक

सरफराज खान की तूफानी पारी पर लगा ब्रेक, 75 गेंदों में 157 रन बनाकर लौटे पवेलियन 

Dec 31, 2025 12:09 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates Bengal vs J&K: बंगाल की टीम ने जम्मू काश्मीर को 9 विकेट से हराया

बंगाल की टीम ने जम्मू काश्मीर को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की है. इस मुकाबले में मोहम्मद शमी और आकाशदीप ने 2 - 2 विकेट लिए और मुकेश कुमार ने 4 विकेट चटकाए थे.

Dec 31, 2025 11:54 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates: सरफराज खान ने मात्र इतनी गेंदों में ठोका शतक, शार्दुल ठाकुर 400 की स्ट्राइक से कर रहे बल्लेबाजी

सरफराज खान ने तूफानी अंदाज में 56 गेंद खेलते हुए उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के की मदद से शतक लगाकर तहलका मचा दिया है, इससे पहले उनके भाई मुशीर खान ने भी 60 रन की पारी खेली थी, मुंबई ने गोवा के खिलाफ 240 रन का आंकड़ा पार कर लिया है.

Dec 31, 2025 11:49 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates: शार्दुल ठाकुर 400 की स्ट्राइक से कर रहे बल्लेबाजी

शार्दुल ठाकुर 400 की स्ट्राइक से कर रहे बल्लेबाजी कर रहे हैं और 7 गेंदों मे 27 रन बना चुके हैं.

Dec 31, 2025 11:44 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates: गायकवाड़ ने लगाया अर्धशतक

ऋतुराज गायकवाड़ ने 67 गेंदों पर शानदार फिफ्टी लगाई. उन्होंने छक्का लगाकर यह कारनामा किया और ठीक उस समय टीम को संभाला जब महाराष्ट्र 50/3 के स्कोर पर संघर्ष कर रहा था. CSK के कप्तान की ओर से एक और शानदार पारी.

Dec 31, 2025 11:34 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates Mumbai vs Goa Sarfaraz Khan: सरफराज खान अपने शतक से 7 रन दूर

सरफराज खान अपने शतक से 7 रन दूर हैं, अब तक 51 गेंद खेलते हुए उन्होंने 6 चौके और 7 छक्के लगाए है 

Dec 31, 2025 10:58 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates Bengal vs J&K: मोहम्मद शमी-आकाशदीप और मुकेश की जोड़ी ने जम्मू-काश्मीर को 63 रन पर समेटा

मोहम्मद शमी-आकाशदीप और मुकेश कुमार की गेंदबाजी ने जम्मू-काश्मीर टीम की नींद उड़ा कर रख दी और इस तिकड़ी ने जम्मू-काश्मीर को 63 रन पर समेटा दिया है.

Dec 31, 2025 10:50 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates Mumbai vs Goa: सरफराज खान के भाई मुशीर खान ने जड़ा अर्धशतक

सरफराज खान के भाई मुशीर खान ने 100 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 52 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है, उसके अर्धशतक के साथ ही मुंबई ने 24 ओवर में 128 रन बना लिया है.

Dec 31, 2025 10:42 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates Bengal vs J&K: मुकेश कुमार ने 5 ओवर में 12 रन देकर किया 4 शिकार

बंगाल के तरफ से मुकेश कुमार ने 5 ओवर में 12 रन देकर 4 शिकार कर लिया है, वहीं जम्मू की टीम को आठवां झटका लग चुका है.

Dec 31, 2025 10:36 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates Mumbai vs Goa: यशस्वी जायसवाल ने किया निराश, 46 रन बनाकर लौटे पवेलियन

यशस्वी जायसवाल ने किया निराश, 46 रन बनाकर लौटे पवेलियन 

Dec 31, 2025 10:28 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates Mumbai vs Goa: यशस्वी जायसवाल और मुशीर खान की जोड़ी का चल रहा जादू

मुंबई बनाम गोवा के बीच मुकाबले की बात करें तो यशस्वी जायसवाल और मुशीर खान की जोड़ी बरकरार है, यशस्वी धीरे ही सही लेकिन अपने अर्धशतक की और बढ़ रहे हैं, वहीं सरफराज खान के भाई मुशीर खान 37 रन बनाकर अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे हैं.

Dec 31, 2025 10:25 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates Goa vs J&K: शमी-आकाशदीप और मुकेश की जोड़ी का धमाल जारी

शमी-आकाशदीप और मुकेश की जोड़ी का धमाल जारी है. अब तीनो ही गेंदबाजों ने 2 - 2 विकेट झटक लिए हैं. यहां से जम्मू की टीम 100 रन का आंकड़ा भी छूती हुई नहीं दिख रही है.

Dec 31, 2025 10:13 (IST)

जम्मू-काश्मीर की आधी टीम लौटी पवेलियन, शमी-आकाशदीप और मुकेश की जोड़ी मचा रही धमाल

जम्मू-काश्मीर के खिलाफ बंगाल की घातक गेंदबाजी जारी है, टीम इंडिया के तीन सुपरस्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी-आकाशदीप और मुकेश कुमार कहर बरपा रहे हैं, 44 रन के स्कोर पर जम्मू-काश्मीर की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है.

Dec 31, 2025 10:02 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates: शमी-आकाशदीप और मुकेश की तिकड़ी मचा रही धमाल

मोहम्मद शमी के साथ आकाशदीप और मुकेश कुमार की जोड़ी शानदार गेंदबाजी कर रही है. शमी ने हैदराबाद को 2 और मुकेश-आकाशदीप ने एक-एक शिकार किया है.

Dec 31, 2025 09:53 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates:अर्जुन तेंदुलकर गेंदबाजी में धमाल मचाने को तैयार

मुंबई के खिलाफ गोवा के तरफ से सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी खेल रहे हैं, इसके साथ ही अर्जुन 4 ओवर की गेंदबाजी डाल चुके हैं और 28 रन दिए हैं. वहीं मुंबई को अंगकृश रघुवंशी के रूप में एक झटका लग चुका हैं.

Dec 31, 2025 09:34 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates: यशस्वी जायसवाल-अंगकृश रघुवंशी की धुंआधार बल्लेबाजी

यशस्वी जायसवाल धुंआधार बल्लेबाजी कर रहे हैं, हालांकि शुरुआत जरूर मुंबई की धीमी रही लेकिन यशस्वी और अंगकृश रघुवंशी की जोड़ी ने 7 ओवर में 31 रन बना लिए हैं.

Dec 31, 2025 09:19 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates Vaibhav Suryavanshi: बिहार टीम को खलेगी वैभव सूर्यवंशी की कमी

बिहार टीम को खलेगी वैभव सूर्यवंशी की कमी, आज नागालैंड के खिलाफ मुकाबले में वैभव नहीं खेल रहे हैं क्योंकि वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम के साथ रवाना हो चुके हैं. 

Dec 31, 2025 09:15 (IST)

Dec 31, 2025 09:10 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates: विराट कोहली और रोहित शर्मा अब कब खेलेंगे मैच?

विराट कोहली और रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी मैचों के इस राउंड में नहीं खेलेंगे. रोहित अपने मैचों का कोटा पूरा कर चुके हैं, जबकि विराट 6 जनवरी को रेलवे के खिलाफ दिल्ली के मैच में खेलेंगे.

Dec 31, 2025 09:06 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Updates: चौथे राउंड का खेल शुरू

चौथे राउंड का खेल शुरू, ओडिशा-गुजरात-सौराष्ट्र-महाराष्ट्र-हिमाचल प्रदेश की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है 

Dec 31, 2025 08:31 (IST)

Vijay Hazare Trophy Live Update: साल के आखिरी दिन अभिषेक शर्मा-यशस्वी जायसवाल मचाएंगे धमाल

विजय हजारे ट्रॉफी में आज चौथे राउंड का मुकाबला खेला जायेगा. आज के मुकाबले में अभिषेक शर्मा की पंजाब टीम हिमाचल प्रदेश से भिड़ेगी. वहीं, वैभव सूर्यवंशी की गैरमौजूदगी में बिहार की टीम का मुकाबला आज नागालैंड से है. यशस्वी जायसवाल की मुंबई टीम का मुकाबला गोवा से होगा. जायसवाल अपना पहला मुकाबला आज खेलेंगे. इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी के तीसरे राउंड में बिहार ने मेघालय को हराया था. वैभव सूर्यवंशी ने 31 रन की पारी खेली, दूसरी ओर  मुंबई की टीम ने छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से हराया था. 

Featured Video Of The Day
Iran VS America: खामेनेई की धमकी से बेपरवाह दिखे डोनाल्ड ट्रंप | Iran USA War | Khamenei | Trump