Virat Kohli Delighted with Sarfaraz Khan's: आईपीएल 2026 के 11वें मैच में सीएसके को आरसीबी ने 43 रन से हराकर अपनी दूसरी जीत हासिल की. वहीं, सीएसके को लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है. बता दें कि आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 250 का स्कोर 3 विकेट पर बनाए थे जिसके बाद सीएसके ने 19.4 ओवर में 207 रन ही बना सकी. इस मैच में टिम डेविड ने तहलका मचाया और 25 गेंद पर 70 रन की नाबाद पारी खेली जिसके दम पर आरसीबी 250 रन बनाने में सफल रही. भले ही आरसीबी यह मैच जीतने में सफल रही लेकिन सीएसके की ओर से सरफराज खान ने 25 गेंद पर 50 रन की पारी खेली, सरफराज ने अपनी पारी से उम्मीद जगाई थी. सरफराज खान ने 8 चौके और दो छक्के लगाए. हालांकि अपनी इस धुआंधार पारी को सरफराज बड़ा नहीं बना सके और 50 रन बनाने के बाद आउट हुए.
लेकिन जब सरफराज आउट हुए तो मैदान पर फील्डिंग कर रहे विराट कोहली ने उनकी बल्लेबाजी की सराहना की और ताली बजा. कोहली का यह प्यारा सा भाव सोशल मीडिया पर वायरल है. दरअसल, एक समय कोहली ने सरफराज को बेहतरीन बल्लेबाज करार दिया था, लेकिन अपनी खराब फिटनेस के कारण सरफराज कोहली की नजर से गायब हो गए, लेकिन एक बार फिर सरफराज ने अपनी फिटनेस पर मेहनत की और फिर से कोहली का प्यार हासिल कर लिया.
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. बता दें कि मैच में सरफराज ने 200 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी थी जिसे देखकर विराट कोहली काफी खुश नजर आए. भले ही सरफराज दूसरी टीम के थे लेकिन जिस खिलाड़ी को कोहली ने भविष्य का सितारा बताया था उस बल्लेबाज की बैटिंग और फिटनेस देखकर किंग कोहली का दिल गदगद हो गया होगा.
कभी स्वागत में झुकाया था सिर
साल 2015 में जब सरफराज आरसीबी की टीम का हिस्सा थे तो उस समय सरफराज की उम्र 17 साल की थी. आरसीबी के लिए खेलते हुए 2015 के आईपीएल में सरफराज ने 21 गेंदों में 45 रन की पारी खेली थी, जिसे देखकर कोहली काफी गदगद हुए थे और जब सरफराज वापस पवेलियन लौट रहे थे तो कोहली ने उनके सम्मान अपना सिर झुकाकर उनका पवेलियन में स्वागत किया था. उस दौरान कोहली ने सरफराज को भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताया था लेकिन बाद में अपनी खराब फिटनेस के कारण सरफराज को उनके टैलेंट के अनुसार मौके कम मिले, लेकिन इस आईपीएल में सरफराज अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- GT vs RR: वैभव सूर्यवंशी का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने














