Video: विराट कोहली- अनुष्का शर्मा के प्लाइंग KISS के बीच में ऐसे फंस गई अनन्या बिड़ला, रिएक्शन हो रहा वायरल

RCB vs SRH, IPL 2026: आईपीएल 2026 के उद्घाटन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हरा दिया

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Virat Kohli, Anushka Sharma exchange flying kisses after RCB's opener

Ananya Birla react on Virat Kohli and Anushka Sharma Flying Kiss: विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें इस खेल के बेहतरीन चेजर्स में से एक क्यों माना जाता है. शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 के पहले मैच में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छह विकेट से आसान जीत दिलाई. जिसमें कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली. 202 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए, कोहली ने पारी को बखूबी संभाला और 38 गेंदों पर 69 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी इस पारी में 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे, जिसने आरसीबी के लिए जीत हासिल की. RCB ने सिर्फ़ 15.4 ओवरों में ही आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया, और इस तरह उन्होंने अपने खिताब की रक्षा के अभियान की जोरदार शुरुआत की है. 

ये भी पढ़ें- Video: क्या ड्रामेबाज़ है ये...विराट कोहली ने किया प्लाइंग किस, वाइफ अनुष्का शर्मा का ऐसा रिएक्शन हो गया वायरल

अनन्या बिड़ला का रिएक्शन हो रहा वायरल

वहीं दूसरी ओर जब आरसीबी को जीत मिली तो विराट कोहली ने दर्शक दीर्घा में बैठी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस किया. लेकिन जब कोहली अपनी वाइफ को फ्लाइंग किस कर रहे थे तो उन दोनों के बीच में टीम की मालिक अनन्या बिड़ला आ गई, अनन्या बिड़ला  ने कोहली के फ्लाइंग किस को देखकर रिएक्ट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. जब कोहली अनुष्का के लिए प्यार लूटा रहे थे तो उस समय अनन्या बिड़ला अनुष्का के साथ खड़ी मैच देख रही थी और फ्लाइंग किस को देख वो अनुष्का की तरफ देखने लगी. अनन्या बिड़ला के चेहरे पर भी मुस्कान थी. अनन्या बिड़ला का यह रिएक्शन वायरल हो गया है. 

Advertisement

जैकब डफी ने डेब्यू मैच में जीता 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब

आरसीबी की जीत में विराट और देवदत्त की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों के अलावा तेज गेंदबाज जैकब डफी की अहम भूमिका रही। डफी का यह पहला आईपीएल मैच था और पहले मैच में ही शानदार गेंदबाज करते हुए उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता.जैकब डफी ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए थे. डफी ने हेड, अभिषेक और नितीश रेड्डी के अहम विकेट लेते हुए एसआरएच की बल्लेबाजी के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया था.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran ने मिसाइल पर किसके लिए लिखा 'THANK YOU'? | PM Modi | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article